Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अजहर पर प्रतिबंध : कपिल सिब्बल ने पूछा, क्या प्रधानमंत्री कह सकते हैं आतंकवाद अब खत्म होगा?

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2019

Last updated on: May 05, 2019, 00:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि क्या जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के बाद से भारत में आतंकवाद खत्म हो जाएगा?उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो।"उन्होंने पाकिस्तान को 'आतंकवादी देश' घोषित करने की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री को इसके लिए देश से वादा करना चाहिए।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि मोदी जेईएम प्रमुख को यूनएससी द्वारा वैश्विक आतंकवादी सूची में डालने का 'श्रेय' क्यों ले रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी की तरफ से 'माफी' मांगनी चाहिए क्योंकि यह पूर्व की भाजपा सरकार थी, जिसने भारतीय एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के 1999 में अपरहरण के बाद अजहर को मुक्त किया था और 'पाकिस्तान को सौंपा था।'अजहर को यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध समिति ने एक मई को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया।सिब्बल ने आईएएनएस से कहा, "यह मोदी की सफलता कैसे है? यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन से भारतीय कूटनीति की सफलता है।"उन्होंने कहा कि 26/11 के बाद 11 दिसंबर 2008 को जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को कुछ अन्य लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) कमांडरों जैसे जकी-उर रहमान लखवी व मोहम्मद अशरफ के साथ आतंकवादी घोषित किया गया था।तत्कालीन मंत्री रहे सिब्बल ने कहा, "क्या हमने श्रेय लिया? क्या यह (तत्कालीन प्रधानमंत्री) डॉ मनमोहन सिंह की वजह से हुआ? नहीं। यह हमारी अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति की सफलता है।"उन्होंने कहा, "इस सबके बावजूद आतंकवाद जारी रहा, इसके बावजूद की वे (सईद, लखवी व अशरफ) आतंकवादी घोषित हो गए थे।"उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो, लेकिन मोदी भी किसी अन्य की तरह देश के लोगों से यह वादा नहीं कर सकते।"सिब्बल ने दृढ़तापूर्वक कहा कि मोदी हर उस चीज का श्रेय ले रहे हैं जो अन्य लोग करते हैं, जबकि वह जो करते हैं उसमें पूरी तरह से विफल होते हैं।कांग्रेस नेता ने कहा, "इस सब के बाद भी क्या मोदी हमें बता सकते हैं कि मसूद अजहर के आतंकवादी घोषित होने के बाद आतंकवाद खत्म होगा?

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD