Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

'भारत माता की जय' ही भक्ति, 'वंदे मातरम' का उद्घोष ही शक्ति है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

दरभंगा , 25 Apr 2019

Last updated on: Apr 25, 2019, 00:00 IST

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 'हमारे लिए तो भारत माता की जय ही भक्ति है और वंदे मातरम का उद्घोष ही जीवन की शक्ति है, परंतु कई लोगों को इसे बोलने में भी परेशानी आती है।'उन्होंने साथ ही आतंकवाद की चर्चा करते हुए कहा कि आतंकवाद से सबसे ज्यादा नुकसान देश के गरीबों का हुआ है। दरभंगा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के कारण आज जो पैसे गरीबों के कल्याण में खर्च किए जा सकते थे, उससे बंदूक और सुरक्षा में खर्च करने पड़ते हैं, और इसका नुकसान गरीबों को उठाना पड़ता है। प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग कहते हैं कि आतंकवाद कोई मुद्दा ही नहीं है। हमारे पड़ोस में आतंकवाद की फैक्ट्रियां चल रही हैं। पड़ोसी श्रीलंका में 350 मासूम लोगों की इसी आतंकवाद ने जान ले ली और ये महामिलावटी कहते हैं कि आतंकवाद मुद्दा ही नहीं।"प्रधानमंत्री ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा, "आपके लिए आतंकवाद कोई मुद्दा नहीं, लेकिन नए भारत के लिए यह बड़ा मुद्दा है। ये नया हिंदुस्तान है, ये आतंक के अड्डे में घुसकर मारेगा।" तीन चरणों के मतदान के बाद राजग की बढ़त का दावा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "तीन चरणों के मतदान के बाद ही जो लोग एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगते थे वे अचानक गायब हो गए। जो पाकिस्तान का पक्ष ले रहे थे, वे अब मोदी और ईवीएम को गाली देने लगे हैं।" मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि 'ये जो लहर है वह ललकार है।'उन्होंने कहा, "21 वें सदी में पहली बार दिल्ली की सरकार चुन रहे नौजवान इस चुनाव में नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पुरानी बातें, जात-पात के समीकरण समझ नहीं आते। वे ठान के चले हैं कि 21 वें सदी का भारत उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो।" दरभंगा में राजग की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोपाल जी ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। दरभंगा में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD