Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

हिमाचल की पहाड़ियों में 37 जलविद्युत परियोजनाएं आवंटित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला(आईएएनएस) , 11 Feb 2014

Last updated on: Feb 11, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लाहौल-स्पीति जिले की पहाड़ियों में 37 जलविद्युत परियोजनाएं आवंटित की है। इन पहाड़ियों के निवासियों ने शिकायत की है कि परियोजनाओं के कारण उन्हें विस्थापित होना पड़ेगा और इससे इलाके के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा। राज्य के बिजली मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि 2,292 मेगावाट की कुल क्षमता वाली परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। लार्सन एंड टुब्रो को रियोली दुगली में 420 मेगावाट की परियोजना आवंटित की गई है, जो जिले की सबसे बड़ी परियोजना है। जबकि सेली हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी लिमिटेड, शूलिंग गांव में चेनाब नदी पर 400 मेगावाट की एक परियोजना लगा रही है।वर्ष 2012 में लाहौल घाटी के निवासियों ने चेनाब नदी बेसिन में प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं के खिलाफ केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया था। निवासियों का कहना था कि परियोजनाओं के कारण न केवल उनके विस्थापन का खतरा है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण भी इससे प्रभावित होगा। लाहौल में स्थापित होने वाली बड़ी परियोजनाएं जिले के मियार, सेली और उदयपुर इलाकों में अस्तित्व में आएंगी।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD