Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

बैडमिंटन : सिंधु, सायना, श्रीकांत और समीर क्वार्टर फाइनल में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिंगापुर , 11 Apr 2019

Last updated on: Apr 11, 2019, 00:00 IST

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पी.वी. सिंधु, सायना नेहवाल, किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।ओलम्पिक रजत पदक विजेता और चौथी सीड सिंधु ने 355,000 अमेरिकी डॉलर वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वल्र्ड नंबर-22 डेनमार्क की मिया ब्लिफेल्डट को सीधे गेम में 21-13, 21-19 से पराजित किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। वल्र्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिंधु का डेनमार्क के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह दूसरा मैच था और उन्होंने शुरूआत से ही दमदार खेल दिखाया। पहले गेम में सिंधु ने एकतरफा जीत दर्ज की जबकि दूसरे गेम में उन्हें थोड़ी बहुत टक्कर मिली। हालांकि, ब्लिफेल्डट उन्हें प्रतियोगिता में आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई। इस साल की शुरूआत में स्पेन मास्टर्स का खिताब जीतने वाली ब्लिफेल्डट के खिलाफ दोनों ही मैचों में सिंधु जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की काई यानयान से होगा। छठी सीड सायना ने दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-19 से मात दी। सायना ने एक घंटे सात मिनट में यह मुकाबला जीता। वल्र्ड नंबर-9 सायना का वल्र्ड नंबर-21 चोचुवोंग के खिलाफ छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। 

क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना वल्र्ड नंबर-3 और दूसरी सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ उनका 9-4 का रिकॉर्ड है।पुरुष एकल वर्ग में छठी सीड श्रीकांत ने डेनमार्क के हेंस क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंग्स को मात्र 37 मिनट में ही 21-12, 23-21 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रख दिया। इस जीत के साथ ही श्रीकांत ने विटिंग्स के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 4-2 कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा से होगा, जिनके खिलाफ उनका 3-7 का रिकॉर्ड है। समीर ने एक अन्य मुकाबले में चीन के लु गुआंग्झु को 44 मिनट में 21-15, 21-18 से हराया। क्वार्टर फाइनल में समीर के सामने दूसरी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन की चुनौती होगी, जिनके खिलाफ समीर का 0-1 का रिकॉर्ड है। इस बीच, पारुपल्ली कश्यप अपने दूसरे दौर के मुकाबले में चौथी सीड चीन के चेन लोंग से एक मिनट के मुकाबले में 9-21, 21-15, 16-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। कश्यप के अलावा एचएस प्रणॉय भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। प्रणॉय को दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा के हाथों 37 मिनट में 11-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने पांचवीं सीड हांगकांग के तांग चुन मेन और से यिंग सुएत को 50 मिनट में 21-17, 6-21, 21-19 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD