Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

चुनाव जीतने पर यहूदी बस्तियों को इजरायल में मिलाऊंगा : बेंजामिन नेतन्याहू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जेरूसलम , 07 Apr 2019

Last updated on: Apr 07, 2019, 00:00 IST

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर वह फिर से सत्ता में आते हैं तो कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बसी यहूदी बस्तियों को इजरायल में मिलाएंगे।इजरायल में मंगलवार को चुनाव होंगे और नेतन्याहू का मुकाबला उन दक्षिणपंथी पार्टियों से है जो वेस्ट बैंक के हिस्से को इजराइल की संप्रभुता के दायरे में लाने का समर्थन करते हैं। बीबीसी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय काननू के अंतर्गत वेस्ट बैंक में इजरायल द्वारा बसाई गई बस्ती अवैध है, लेकिन इजरायल ऐसा नहीं मानता। पिछले महीने अमेरिका ने इजरायल द्वारा 1967 में सीरिया से कब्जे में लिए गए गोलान हाइट्स पर इजरायली संप्रभुता को मान्यता दी थी। इजराइल ने वेस्ट बैंक की बस्तियों में लगभग 400,000 यहूदियों को बसाया है। 200,000 यहूदी पूर्वी जेरूसलम में रहते हैं। वेस्ट बैंक में करीब 25 लाख फिलीस्तीनी रह रहे हैं।फिलिस्तीनी कब्जे वाले वेस्ट बैंक, पूर्वी जेरूसलम और गाजा पट्टी को मिलाकर एक देश की स्थापना करना चाहते हैं। इसराइल और फलस्तीनियों के बीच वेस्ट बैंक में बनाई गई यहूदी बस्तियों को लेकर विवाद की स्थिति है। फिलिस्तीनियों का कहना है कि उनके स्वतंत्र देश बनाने की संभावनाएं इन बस्तियों के अस्तित्व में रहने से असंभव प्रतीत होती है। इजरायल का कहना है कि फिलिस्तीनी इन बस्तियों के मामले को शांति वार्ता को टालने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उसका कहना है कि वार्ता और शांति प्रक्रिया की राह में इन बस्तियों के कारण कोई बाधा नहीं है।इजरायली टीवी पर एक इंटरव्यू के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू से पूछा गया कि वह वेस्ट बैंक में मौजूद यहूदी बस्तियों को इजरायल की संप्रभुता के दायरे में क्यों नहीं लेकर आए। इस पर उन्होंने कहा, "अगर आप पूछ रहे हैं कि हम अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं या नहीं मेरा तो जवाब है कि हां। हम अगले चरण की ओर बढ़ेंगे।"नेतन्याहू ने कहा "मैं इजरायल की संप्रभुता का विस्तार करने वाला हूं और इसके लिए मैं साथ लगी बस्तियों या कहीं अलग बने रिहायशी क्षेत्रों में फर्क नहीं करूंगा।"

 

Tags: Benjamin Netanyahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD