Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

दिल्ली में मीनाक्षी ज्यादा मुखर, तिवारी कम बोलने वाले भाजपा सांसद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2019

Last updated on: Mar 31, 2019, 00:00 IST

सार्वजनिक रूप से मुखर रहने वाले उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी राष्ट्रीय राजधानी के अपने साथी सांसदों की तुलना में बीते पांच वर्षो के दौरान संसद में ज्यादातर मौन ही रहे।सात सांसदों में से नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने 16वीं लोकसभा की अधिकतम बहसों में हिस्सा लिया।संसद के रिकॉर्ड में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मई 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रमुख की कमान संभालने के बाद से तिवारी ने केवल नौ बहसों में हिस्सा लिया है, जबकि दिल्ली से अकेली महिला सांसद मीनाक्षी ने अपने सभी समकक्षों के मुकाबले 141 बहसों में भाग लिया है।उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद उदितराज ने 124 बहसों में हिस्सा लिया, जबकि दक्षिण दिल्ली के रमेश बिधूड़ी 95 बहसों का हिस्सा बने। पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरि ने 57, चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने 56 और पश्चिम दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह ने 25 बहसों में हिस्सा लिया। प्रवेश इस सूची में नीचे से दूसरे स्थान पर हैं।बहस में हिस्सा लेने के अलावा सांसदों ने सवाल भी उठाए। लोकसभा में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और महाराष्ट्र से मैट्रिक पास नेता गिरि 446 सवालों के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।मीनाक्षी लेखी 436 सवालों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि उन्होंने शहर से संबंधित सवाल नहीं पूछे।वहीं 124 बहसों में भाग लेने वाले नेता उदितराज ने 350 सवाल पूछे। तिवारी 258 सवालों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि पश्चिम दिल्ली से सांसद साहिब सिंह ने 207 सवाल पूछे। उनके अलावा बिधूड़ी ने 95 बहसों में हिस्सा लिया और 188 सवाल पूछे।दिल्ली में सभी संसदीय सीटों पर काबिज भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अब तक नहीं की है।राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होना है।

 

Tags: Meenakshi Lekhi , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD