Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संप्रग शासन में 11 सर्जिकल स्ट्राइक हुए : के.चंद्रशेखर राव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 29 Mar 2019

Last updated on: Mar 29, 2019, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को दावा किया कि जब वह कांग्रेस के नेतृत्ववाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री थे, उस दौरान भारत की ओर से 11 सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे।राव वर्ष 2004 से 06 तक मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में श्रम एवं रोजगार मंत्री थे। उन्होंने मिरयालगुडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह खुलासा किया और वोट के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को प्रचारित किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की।उन्होंने कहा, "जब मैं संप्रग सरकार में कैबिनेट मंत्री था, उस समय 11 सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे, लेकिन सेना से बाहर कभी इसे प्रचारित नहीं किया गया। वे सर्जिकल हमले सेना और हमारे द्वारा किए गए। ये सीमा पर किए गए।"तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख ने यह बात मोदी के इस दावे कि पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक से 300 लोग मारे गए और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के यह कहने कि एक चींटी तक नहीं मरा, के संदर्भ में कही।तेलंगाना में मोदी की रैली के कुछ ही घंटों बाद अपनी पार्टी की रैली में उन्होंने 'राजनीतिक हिंदुत्व' के आह्वान को लेकर मोदी और भाजपा की निंदा की।केसीआर ने कहा, "वे छद्म हिंदू हैं। हम असली हिंदू हैं। हममें भक्तिभाव है। उनका राजनीतिक हिंदुत्व है, जिसका मकसद केवल वोट बटोरना है।"उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस लोगों को बताए कि वे देश में उपलब्ध जल संसाधन और बिजली का उपयोग करने में क्यों विफल रहीं। वे 70 साल देश पर राज करने के बावजूद वास्तविक समस्याएं हल करने में क्यों विफल रहीं।राष्ट्रीय राजनीति में गुणवत्तापूर्ण बदलाव की अपनी चाहत को दोहराते हुए केसीआर ने भविष्यवाणी की कि केंद्र में अगली सरकार क्षेत्रीय पार्टियां बनाएंगी।उन्होंने कहा, "भाजपा की अगुवाई वाला राजग 150 सीटों के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगा और कांग्रेस 100 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी। चुनाव परिणाम 23 मई को आने के बाद इस देश पर क्षेत्रीय पार्टियां राज करेंगी।" 

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD