Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नोटबंदी एक बड़ा घोटाला, जांच कराई जाएगी : कपिल सिब्बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2019

Last updated on: Mar 26, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को नोटबंदी को आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया और कहा कि सरकार बदलने के बाद इसकी गहन जांच कराई जाएगी।सिब्बल विपक्षी नेताओं -शरद यादव (लोजद), मनोज झा (राजद) और हेमंत सोरेन (झामुमो) तथा कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल की तरफ से बुलाए गए एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।सिब्बल ने कहा, नोटबंदी आजादी के बाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण सौ से ज्यादा मौतें हुईं, कइयों ने आत्महत्या कर ली। कई कंपनियां बंद हो गईं।हजारों लोग बेरोजगार हो गए। अब देश को तय करना है कि कौन चोर है और कौन चौकीदार है, कौन देशभक्त है और कौन देशद्रोही है।उन्होंने कहा, लेकिन यह तय कौन करेगा? चौकीदार नहीं, जनता फैसला करेगी और सरकार बदलने पर हम नोटबंदी की जांच कराएंगे।सिब्बल ने 18 मिनट का एक वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें एक व्यक्ति ने पांच करोड़ रुपये मूल्य के विमुद्रित नोटों को नए नोट से 40 प्रतिशत कमीशन पर दो हजार रुपये के नोट से बदला और उसे तीन करोड़ रुपये मिले। यह काम उसने अहमदाबाद में एक भाजपा कार्यकर्ता की मदद से किया।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने दावा किया है कि वह पत्रकारों के एक समूह का हिस्सा है, जो 2016 की नोटबंदी की सच्चाई का पता लगाना चाहते थे और वह किसी राजनीति दल से संबद्ध नहीं है।वीडियो की प्रामाणिकता के बारे में पूछे जाने पर और वह मिला कहां? सिब्बल ने कहा, हमने इसे टीएनएन डॉट वर्ल्ड वेबसाइट पर पाया और डाउनलोड किया। हमने इसे आपको दिखाया। लेकिन हम इसकी प्रामाणिकता कैसे जांचेंगे?सिब्बल ने कहा कि वीडियो में दिखे अखबारों और पत्रिकाओं से पता चला है कि रुपयों की अदला-बदली संभवत: जनवरी या फरवरी 2017 में हुई थी।उन्होंने कहा, वीडियो में दिखाया गया है कि 31 दिसंबर, 2016 के बाद यह लेन-देन हुआ, जब विमुद्रित नोटों की अदला-बदली बंद हो चुकी थी। इससे पता चलता है कि नोटबंदी के दौरान किस तरह धन का दुरुपयोग हुआ।आजाद ने कहा कि नोटबंदी के तत्काल बाद नुकसान का कोई सबूत नहीं था, लेकिन अब सबूत इस टेप में मौजूद है।इस वीडियो के लिए गूगल सर्च करने पर सूचना आती है कि इस पेज के लिए कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD