Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विश्वास मत जीता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 20 Mar 2019

Last updated on: Mar 20, 2019, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह दिवंगत मनोहर पर्रिकर की सकारात्मकता को आगे बढ़ाएंगे।गोवा की 36 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाली गठबंधन सरकार के पक्ष में 20 मत पड़े, वहीं 15 ने विरोध में मतदान किया।मतदान के बाद विपक्षी विधायकों ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा पर पक्षपात करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त सुगम बनाने का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि कांग्रेस सावंत सरकार को गिराने का प्रयास नहीं करेगी और वह इंतजार करेगी कि सत्ताधारी गठबंधन सामूहिक लालच में गिर जाएगी।प्रस्ताव के पक्ष में वोट डालने वाले 20 विधायकों में भाजपा के 11, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन और तीन निर्दलीय विधायक हैं, वहीं कांग्रेस के 14 तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक यानी कुल 15 विधायकों ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया।36 सीटों वाली विधानसभा में विश्वास मत जीतने के लिए 19 मतों की जरूरत होती है। विश्वास मत साबित करने की प्रक्रिया विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष और भाजपा विधायक माइकल लोबो की निगरानी में हुई।विश्वास मत हासिल करने के बाद विधानसभा को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि उनकी सरकार उनके पूर्ववर्ती मनोहर पर्रिकर की सकारात्मक सोच को आगे ले जाएगी।सावंत ने कहा, निधन से पहले मनोहर पर्रिकर ने सकारात्मक होने का संदेश दिया। हम अगर इस संदेश के साथ आगे बढ़ते हैं तो हम गोवा को अच्छा भविष्य दे सकते हैं।सावंत (45) ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का दर्शन अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है, जो समाज के निचले स्तर पर मौजूद लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना चाहता है।

सावंत ने कहा, और इसके लिए काम करने की जिम्मेदारी सिर्फ मुख्यमंत्री या विधायकों की नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य की है। इसके लिए मुझे प्रत्येक गोवावासी की मदद चाहिए।सावंत को मंगलवार को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया था। उन्होंने कहा कि विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा।लोकसभा चुनाव पर सावंत ने कहा, यह मेरे लिए चुनौती है और निश्चित रूप से हम इस चुनौती को जीतेंगे। हम दोनों लोकसभा सीटें और विधानसभा सीटें जीतेंगे।भाजपा विधायक पांडुरंग मडकइकर जून 2018 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे और विधानसभा पहुंचे। शारीरिक अक्षमता की वजह से वह कुर्सी पर बैठे रहे और अन्य विधायकों की तरह पक्ष या विपक्ष में हाथ ऊपर नहीं कर सके।एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राकांपा विधायक चर्चिल अलेमाओ सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष में बैठे। उनका यह फैसला ऐस वक्त में आया है, जब उनकी बेटी वलांका लोकसभा चुनाव में दक्षिण गोवा सीट से टिकट के लिए प्रयास कर रही हैं।विश्वास मत के बाद कावलेकर ने कहा कि गोवा के हाल के इतिहास में यह पहली बार है जब सत्ता पक्ष ने 20 मत के साथ विश्वास मत जीता है।उन्होंने कहा कि अतीत में कभी भी विश्वास मत जीतने का आंकड़ा 21 से कम नहीं रहा। इससे पता चलता है कि यह सरकार कितनी लोकप्रिय है।कावलेकर ने कहा, उन्होंने अल्पमत को सरकार गठन के लिए बुलाया। भाजपा ने मध्यरात्रि का सर्कस किया और सौदे हुए तथा 20 का आंकड़ा जुटाया गया।

 

Tags: Pramod Sawant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD