Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाई घनईयां ट्रस्ट और पंजाबी कल्चरल कौशल की तरफ से क्क् गांवों में प्रति गांव 550 पौधे लगाने की मुहिम का आगाज़

पंजाब को तंदरुस्त और ख़ुशहाल बनाना समय की माँग-- हरजीत सिंह ग्रेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Mar 2019

Last updated on: Mar 11, 2019, 00:00 IST

भाई घनईया जी चैरिटेबल ट्रस्ट और पलिक सेवा सोसायटी शिष्य डेरा बद्दोवाल, लुधियाना और पंजाबी कल्चरल कौंसिल की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोपर्व को समर्पित पंजाब के 101 गांवों में 550 पौधे प्रति गांव में लगाने की मुहिम की शुरुआत नज़दीकी गाँव भनोहड़ से शुरू की गई। इस अवसर पर मुय मेहमान पंजाबी कल्चरल कौंसिल के चेयरमैन और लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरैटर हरजीत सिंह ग्रेवाल और भाई घनईया ट्रस्ट के प्रमुख संत बाबा जसपाल सिंह बद्दोवाल ने पौधे लगा कर इस राज्य स्तरीय मुहिम का आग़ाज़ किया।वर्णनीय है कि भाई घनईया जी चैरिटेबल ट्रस्ट और पलिक सेवा सोसायटी बद्दोवाल के मुय सेवक बाबा जसपाल सिंह की तरफ से लंबे समय से भारत तिबत सीमा पुलिस बल (आई.टी.बी.पी) ख्म्वीं बटालियन बद्दोवाल छावनी के सहयोग से गाँवों की सफ़ाई और हरियाली के तौर पर पौधे लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।इस अवसर पर संबोधित करते हुए पंजाबी कल्चरल कौंसिल के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट अवार्डी ने राज्य के पर्यावरण, वृक्ष व मूल को बचाने का संदेश देते हुए कहा कि पंजाब को तंदरुस्त और ख़ुशहाल बनाना समय की मुय ज़रूरत है। नौजवानों को नशे से बचाने व विरासत से जोड़ने का निमंत्रण देते उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गुरू नानक साहिब के 550वें प्रकाश पर्व को बढ़िया ढंग से मनाने के लिए प्रत्येक गाँव में 550 पौधे लगाए जाएं।स. ग्रेवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोपर्व को समर्पित डेरा बद्दोवाल और पंजाबी कल्चरल कौशल की तरफ से  प्रत्येक गांव में हरियाली के अंतर्गत पौधे लगाए जाएंगे। 

गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने कहा कि गुरू सहिबान ने हवा को गुरू, पानी को पिता व धरती को माता का दर्जा देते हुए वृक्षों को कादर का रूप कहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब प्रदूषण की चरमसीमा पर है और इस का रोकने के लिए वृक्षों को होना अति आवश्यक है ।इस अवसर पर संत बाबा जसपाल सिंह बद्दोवाल ने कहा कि वातावरण में फैल रहे प्रदूषण के कारण सपूर्ण शिष्टी, जीव -जंतु और वनस्पति सब खतरे में हैं और इस को रोकने के लिए वृक्षों के बिना गुज़ारा नहीं। सेवा पंथ के संत बद्दोवाल ने बताया कि इंडो -तिबतियन बार्डर पुलिस और पंजाबी कल्चरल कौशल के सहयोग से आने वाले पांच माह में  क्क् गाँवों में फल -फूल और छायादार पौधे लगाने की मुहिम जारी रहेगी।सेवा सोसायटी डेरा बद्दोवाल की तरफ से पौधे लगाने की मुहिम का प्रबंध डा.गुरप्रीत सिंह डेरा बद्दोवाल, भाई घनईयां  जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव डा. बलविन्दर सिंह संधू को दिया गया है। इस अवसर पर पंजाबी कल्चरल कौंसिल के वाइस चेयरमैन जसवंत सिंह छापा, विा सचिव बलजीत सिंह सैनी, मदन लाल बग्गा, मौलवी वहाउदीन कासमी, पूर्व एस.पी. शिव कुमार, गुरमीत सिंह पंधेर, सरपंच सुखवीर कौर भनोहड़, सुखपाल सिंह सैंपी, बलविन्दर सिंह भट्ठल, आई.टी.बी.पी इंस्पेटर गंगा सिंह, नंबरदार कुलदीप सिंह, नंबरदार निर्मल सिंह, अमरजीत सिंह गिल, पंच सुरजीत सिंह, शेर सिंह, पंच जसप्रीत कौर, मनदीप कौर, मनप्रीत कौर, हरजिन्दर कौर व अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: DIPR Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD