Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिव्यांगजन व बुजुर्गों तक हर सुविधा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध : विजय सांपला

केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने टांडा व दसूहा में 379 योज्य लाभार्थियों को नि:शुल्क 766 सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग किए वितरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Feb 2019

Last updated on: Feb 28, 2019, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने टांडा व दसूहा में एलिम्को के सहयोग से ए.डी.आई.पी. व आर.वी.वाई योजना के अंतर्गत आयोजित समागम में 379 योज्य लाभार्थियों को 766 सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए, जिनकी लागत 27.6 लाख रु पये है। समागम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरु रतमंद दिव्यांगजन व बुजुर्गों को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भीजरु रतमंद दिव्यांगजन सरकारी सुविधा से वंचित न रहे, जिसके लिए समय-समय पर विशेष आयोजन करवाए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने बताया कि टांडा के बाबा बूटा भगत यादगारी हाल में आयोजित समागम में 71 दिव्यांगजन को 5.56 लाख , 97 बुजुर्गों को 6.34 लाख और दसूहा में 95 दिव्यांगजन को 5.54 लाख व 116 बुजुर्गों को 6.82 लाख रु पये की लागत के सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए गए हैं। 

उन्होंने बताया गया कि इससे पहले टांडा में 1 फरवरी को व दसूहा व मुकेरियां में 30 व 31 जनवरी को आंकलन कैंप में योज्य लाभार्थियों को माप लिया गया था, जिसके बाद इन योज्य लाभार्थियों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग उलपब्ध करवाए गए हैं।केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से उनके कल्याण और पुर्नवास के लिए कार्य किए जा रहे है। श्री सांपला ने बताया कि इस कैंपों के माध्यम से हम दिव्यांगजन को स्वावलंबी बना रहे हैं ताकि वे किसी पर निर्भर न रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय न सिर्फ दिव्यांगजन बल्कि बुजुर्गों की भी देखभाल कर रहा है और उन्हेंजरु री उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर एस.डी.एम श्रीमती ज्योति बाला,जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, एस.एम.ओ. टांडा डा. केवल सिंह, एस.एम.ओ. दसूहा डा. हरकेश पुरी के अलावा अलिमको कंपनी के अधिकारी व विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD