Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कुंभ में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्‍मानित किया

प्रधानमंत्री ने स्‍वच्‍छ सेवा सम्‍मान योजना के तहत व्‍यापक पैकेज की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 25 Feb 2019

Last updated on: Feb 25, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कुंभ मेले में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों में से 5 कर्मचारियों के पांव धोकर उनका सम्‍मान किया और सफाई कर्मचारियों के प्रति आदर का भाव व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री ने व्‍यक्तिगत तौर पर उनमें से प्रत्‍येक के पांवों को धोकर पोछा। उन्‍होंने मुख्‍य कार्यक्रम में भाग लेने से पहले उनके साथ संक्षिप्‍त बातचीत भी की।यह कार्य ‘स्‍वच्‍छ कुंभ, स्‍वच्‍छ आभार’ कार्यक्रम का एक हिस्‍सा था, जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में कुंभ मेले में कार्यरत 10,000 सफाई कर्मचारियों, स्‍वच्‍छाग्रहियों, पुलिसकर्मियों और कुंभ मेले के नाविकों के समूह को संबोधित किया। पेजयल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय ने उत्‍तर प्रदेश सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कुंभ मेले में शौचालयों की स्‍वच्‍छता तथा सामान्‍य स्‍वच्‍छता सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए लगभग 18000 सफाई कर्मचारियों के योगदान को सम्‍मान देना इस कार्यक्रम का लक्ष्‍य था। शौचालयों की स्थिति, शौचालयों के इस्‍तेमाल और स्‍वच्‍छता की स्थिति निगरानी और रिपोर्टिंग के लिए कुंभ मेले में 1500 स्‍वच्‍छाग्रही भी काम पर लगाये गए थे। कुंभ के स्‍वच्‍छता मानदंडों के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में 1,00,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालय और 20,000 डस्‍टबीन लगाए गए हैं और इसके साथ ही अन्‍य स्‍वच्‍छता सुविधाएं भी स्‍थापित की गई हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों और स्‍वच्‍छाग्रहियों के प्रयासों से विश्‍वभर में भारत के स्‍वच्‍छता कार्यक्रमों की सराहना की जा रही है और कुंभ मेले से भारत की विविधताओं के बीच इसकी समृद्ध सांस्‍कृतिक एकता को दर्शाने के साथ-साथ भविष्‍य में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों और उत्‍सवों के लिए स्‍वच्‍छता का एक मजबूत संदेश मिल रहा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि किस प्रकार कुंभ 2019 को एक ‘डिजिटल कुंभ’ के रूप में कार्यान्वित किया गया है, जो आगामी सभी सम्‍मेलनों के लिए भी एक मानक स्‍थापित करता है। सफाई कर्मचारियों और स्‍वच्‍छाग्रहियों द्वारा किए जा रहे महत्‍वपूर्ण कार्य को सम्‍मान देने के लिए, प्रधानमंत्री ने ‘स्‍वच्‍छ सेवा सम्‍मान’ नामक एक लाभदायक पैकेज की भी घोषणा की, जिसमें इस वर्ष कुंभ मेले में काम करने वाले सभी पात्र सफाई कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा पर जोर दिया गया है। स्‍वच्‍छ कुंभ कोष नामक इस पैकेज की शुरूआत 51 करोड़ रूपये की धनराशि से की गई है। इसे केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम इकाइयों से कॉरपोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व (सीएसआर) सहायता के इस्‍तेमाल से कुंभ मेला प्राधिकरण के तहत स्‍थापित किया गया है। मुख्‍य कार्यक्रम से पहले और बाद इस पैकेज को लागू करने के लिए पंजीकरण शिविर स्‍थ‍ापित किए गए हैं। साथ ही, यह घोषणा की गई है कि 15 मार्च, 2019 तक सभी पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले को सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बनाने में पुलिसकर्मियों, राज्‍य और केंद्रीय पुलिस बलों और कुंभ में कार्यरत नाविकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष कुंभ मेले में अपने असाधारण योगदान के लिए 6 सफाई कर्मचारियों, 6 पुलिसकर्मियों, दो स्‍वच्‍छाग्रहियों और दो नाविकों को पुरस्‍कार प्रदान‍ किए। प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 10,000 कुंभ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय मंच पर मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ, केंद्रीय पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री सुश्री उमा भारती और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित थे।            

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD