Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

सरवीन चौधरी ने शाहपुर में रखी अंतर्राज्यीय बस स्टैंड की आधारशिला

कहा: शाहपुर विधानसभा के लोगों का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Feb 2019

Last updated on: Feb 23, 2019, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश में सड़क परिवहन, यातायात का मुख्य साधन हैं और प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।यह विचार शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर में  2 करोड़ से बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के शिलान्यास के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि 5 कनाल जमीन में बनने वाले इस बस स्टैंड में लगभग 10 दुकानें, महिला व पुरूष प्रतीक्षा रूम, अड्डा इंचार्ज कक्ष, क्रू रेस्ट रूम व शौचालय इत्यादि बनाये जाएंगे। इसके लिए 50 लाख की पहली किश्त जारी कर दी है और इसका निर्माण बस अड्डा प्रबंधन एवं  विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल, हर गांव को सड़क से जोड़ना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और विशेषकर दूरदराज के लोगों का  सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बस अड्डा कि शाहपुर वासियों को बहुत पुरानी माँग थी जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब शाहपुरवासी चाहते हैं कि शाहपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए और उनकी इस माँग  को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि यहां के विकास को और अधिक बढ़ाया जा सके। उन्होंने व्यापार मंडल शाहपुर का विभिन्न कार्यों के लिए सहयोग देने पर आभार जताया।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में पुलिस थाना काफी पुराना है और वह इसे आधुनिक बनाने को भी प्रयासरत हैं। उन्होंने जमीन ट्रांसफर के लिए पुलिस विभाग विशेषकर पुलिस अधीक्षक धर्मशाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में शाहपुर निरन्तर विकास की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में नए विकास कार्यों जैसे कि मिनी सचिवालय भवन, अस्पताल भवन इत्यादि के कार्यों को शीघ्र शुरू कर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबी मैदान का सौंदर्यीकरण पर अब तक 65 लाख रुपये व्यय किये गए हैं और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।इस अवसर पर बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण शिमला के डीएम अनिल सैन, अधिशासी अभियंता मदन चौहान व आरएम पंकज चड्डा ने शहरी विकास मंत्री को सम्मानित किया। आरएम पंकज चड्डा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।इस अवसर पर शहरी विभाग के निदेशक आरके गौतम, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, मंडलाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, अमरीश परमार, प्रधान शाहपुर अरुणा, व्यापार मंडल प्रधान योगिंदर महाजन, एडवोकेट दीपक अवस्थी, बीएमओ मोहन चौधरी, अंजू ठाकुर, थाना प्रभारी शाहपुर नवनीत शर्मा, संजय शर्मा, श्याम शर्मा,  सुनील वर्मा, बख्शी, राकेश मनु, रजनी, रवि नाग, सोंधी, प्रीतम चौधरी, हरवंस धीमान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, परिवहन विभाग के कर्मचारी, शाहपुर के प्रबुद्ध लोग व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD