राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने श्री माता वैश्णों देवी श्राईन बोर्ड कम्पलेक्स कटडा में आज संतोश ट्राफी 2018-19 नार्थ ज़ोन क्वालीफाईंग राउंड की 73वीं राश्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू करवाई।यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के तत्वाधान में जम्मू व कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है जिसका समर्थन श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड, जम्मू व कश्मीर राज्य खेल परिशद और जेएंडके बैंक लिः द्वारा किया गया।इस अवसर पर एसएमवीडीएसबी के सीईओ सिमरनदीप सिंह, सचिव युवा सेवा एवं खेल सरमद हाफीज, डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज एम सुलेमान चौधरी, एसएसपी रियासी निशा नथ्याल, सचिव जेके खेल परिशद नसीम चौधरी, जम्मू व कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान तथा अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।संतोश ट्राफी की राश्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का 73वां संस्करण 11 से 16 फरवरी 2019 तक श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड कम्ॅपलेक्स कटडा में खेला जायेगा। कुल 12 मैच खेले जायेगे और प्रतिदिन 2 मैच होंगे।इस प्रतियोगिता में कुल 8 उत्तर भारत राज्य भाग ले रहे है जिनमें दिल्ल्ी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू व कश्मीर शामिल है।इस अवसर पर सलाहकार ने ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन का ध्वज फहराया और ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन और जम्मू व कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जो प्रतियोगिता का हिस्सा हैं।इसके उपरांत वह जम्मू व कश्मीर और झारखंड की टीमों के साथ भी मिले जिसके उपरांत प्रतियोगिता औपचारिक रूप से शुरू की गई।इस अवसर पर बताया गया कि यह गर्व की बात है कि जम्मू व कश्मीर चौथी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसी तरह श्रीनगर में भी सुव्यवस्थित तरीके से आई-लीग मैच आयोजित किये गये है।