Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

नरेन्द्र मोदी ने अगरतला की यात्रा की, गर्जी-बेलोनिया रेल लाइन का उद्घाटन किया

त्रिपुरा, विकास के हीरा मॉडल- हाईवे, आई वे, रेलवे, एयरवे- पर आगे बढ़ रहा हैः नरेन्द्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 09 Feb 2019

Last updated on: Feb 09, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में आज अगरतला पहुंचे। उन्होंने गर्जी-बेलोनियां रेल लाइन तथा राज्य की कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री ने अगरतला के महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे पर महाराजा वीर विक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की प्रतिमा का अनावरण किया। महाराजा वीर विक्रम किशोर की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराजा में त्रिपुरा के विकास के लिए एक विजन था और उन्होंने अगरतला नगर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस प्रतिमा का अनावरण करके गर्व महसूस हुआ।त्रिपुरा के विकास के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति अब एक नई रुपरेखा पर आगे बढ़ रही है। सरकार ने त्रिपुरा के विकास के लिए पिछले साढ़े चार वर्षों में पर्याप्त धन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार खाद्यानों की खरीद एमएसपी मूल्य पर हुई है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एक पट्टिका का अनावरण करके गर्जी-बेलोनिया रेल लाइन का लोकार्पण किया। दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए यह रेल लाइन त्रिपुरा का द्वार सिद्ध होगी। उन्होंने नरसिंहगढ़ में त्रिपुरा प्रौद्योगिकी संस्थान के नए भवन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने याद करते हुए कहा कि जब वे चुनाव के दौरान यहां आए थे तो उन्होंने विकास के हीरा मॉडल- हाईवे, आई वे, रेलवे, एयरवे- पर जोर दिया था। अगरतला-सबरूम राष्ट्रीय राजमार्ग, हमसफर एक्सप्रेस, अगरतला देवघर एक्सप्रेस और अगरतला हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन, इस मॉडल के हिस्से हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले विकास केवल कागजों पर होता था। मैंने सुना कि लगभग 62 हजार लाभार्थी केवल त्रिपुरा में हैं। ये लोग आपके पैसे ले रहे थे। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान 8 करोड़ छद्म लाभार्थियों को प्रणाली से बाहर निकाला गया है।किसानों तथा अनौपचारिक क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के द्वारा असंगठित क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले श्रमिकों को 3000 रुपए प्रति महीने का पेंशन दिया जाएगा।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए उनके खातों में जमा कराए जाएंगे। मत्स्य पालन के लिए बने पृथक विभाग से मछुआरों को बहुत लाभ मिलेगा। इन कदमों से सरकार की प्रतिबद्धता की झलक मिलती है।प्रधानमंत्री एक दिवसीय यात्रा के पश्चात नई दिल्ली लौट आए हैं। वे कल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD