Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अश्विनी चौबे ने दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता पर एक पुस्तिका जारी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Feb 2019

Last updated on: Feb 08, 2019, 00:00 IST

30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने आज दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता पर एक पुस्तिका, जन समुदायों के लिए प्राथमिक चिकित्सा पर संचार सामग्री और एक वृत्त चित्र को जारी किया। इस अवसर श्री चौबे ने दुर्घटना के एक घंटे के अंदर घायल व्यक्ति को आपात चिकित्सा सुविधा देने पर जोर दिया। इस एक घंटे को जीवन बचाने के लिए गोल्डन ऑवर कहा जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव प्रीति सूदन और डीजीएचएस के डॉ. एस वेंकटेश और श्री संजीव कुमार (एएस) भी उपस्थित थे।श्री चौबे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे मेडिकल सुविधा प्रदान करने पर दबाव बढ़ता है। दुर्घटना के पश्चात घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना अत्यधिक आवश्यक है क्योंकि मिनटों की देरी से व्यक्ति की जान जा सकती है।स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ट्रॉमा देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम लागू कर रहा है। इसमें घायल व्यक्ति के लिए अस्पताल पूर्व, अस्पताल में तथा पुनर्वास सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय व राज्य मार्गों के किनारे स्थित सरकारी अस्पतालों में ट्रामा देखभाल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। 2017 के दौरान कुल 4,64,910 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 4,70,975 लोग घायल हुए और 1,47,913 लोगों की मृत्यु हुई। इसका अर्थ है कि प्रति घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 16 लोगों की मृत्यु हो जाती है।श्री चौबे ने कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान ट्रॉमा देखभाल सुविधा निर्माण के लिए 116 सरकारी अस्पतालों की पहचान की गई। इनमें से 100 ट्रॉमा देखभाल सुविधाएं काम कर रही हैं। 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 85 सरकारी अस्पतालों की पहचान की गई। इन अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में है। 500 ट्रॉमा तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया है। श्री चौबे ने सड़क सुरक्षा पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 फरवरी, 2019 तक मनाया जा रहा है।

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD