Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

डॉ. महेन्द्र सिंह रंधावा कला और साहित्य उत्सव : पंजाबी भाषा की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका विशाल और समृद्ध शब्द भंडार है-प्रिंसिपल सरवण सिंह

प्रिंसिपल सरवण सिंह ने अपने शब्दों के साथ खेल और खिलाडिय़ों का अनमोल खज़़ाना संभाला-डॉ.सुरजीत पातर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Feb 2019

Last updated on: Feb 06, 2019, 00:00 IST

पंजाब कला परिषद द्वारा यहाँ पंजाब कला भवन में मनाए जा रहे सात दिवसीय डॉ. महेन्द्र सिंह रंधावा कला और साहित्य उत्सव के दौरान आज प्रसिद्ध खेल-लेखक और चोटी के वार्तककार प्रिंसिपल सरवण सिंह पाठकों के रू-ब-रू हुए।प्रिंसिपल सरवण सिंह ने पाठकों के साथ गुफ़्तगू करते हुए अपने 60 वर्षों के साहित्यिक सफऱ को सांझा करते हुए कॉलेज पढ़ते हुए लिखे पहले लेख से 38वीं पुस्तक 'मेरे वार्तक के रंग की यादों को ताज़ा किया। उन्होंने सबसे पहले डॉ. महेन्द्र सिंह रंधावा को याद करते हुए उनके बारे 'पंजाब के कोहेनूर पुस्तक में लिखे लम्बे शब्द चित्र की चुनिन्दा पंक्तियां पढ़ीं। उन्होंने कहा कि गद्य लिखना कविता लिखने के तुल्य है जिसकी अपनी लय होती है। अच्छी गद्य वह होती है जिसका पहला भाग पाठक को बाँध कर बिठा दे और आखिरी भाग पाठकों को सोचने के लिए मजबूर कर दे। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका अमीर और विशाल शब्द भंडार है। उन्होंने कहा कि पाठकों की कोई कमी नहीं है, ज़रूरत है सिफऱ् समय के साथ लेखकों के लेखन में बदलाव लाने की। उन्होंने कहा कि पंजाबी साहित्य का भविष्य बहुत सुनहरा है।अपने खेल-लेखन का जि़क्र करते हुए प्रिंसिपल सरवण सिंह ने कहा कि जीवन भी एक खेल है और खिलाड़ी सर्वकला संपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन जांच सिखाते हैं, जैसे खेल में भार उठाने, तेज दौडऩे और डिस्कस फेंकने के पुराने रिकार्ड टूटते जाते हैं और नये सृजन किए जाते हैं, वैसे जि़ंदगी में नयी चुनौतियां आती रहती हैं जिनको पार करना ही बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने नये लेखकों को नसीहत भी दी कि आसान, स्पष्ट और सरल भाषा का प्रयोग किया जाये जो पाठकों से सीधा संबंध कायम करे। 

उन्होंने नौजवानों को तंदुरूस्त पंजाब सृजन करने का न्योता देते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र भौगोलिक तौर पर सबसे अमीर है जहाँ हमें कुदरती नियमों के भंडार मिले हैं। सिफऱ् ज़रूरत है, इनको सँभालने की। उन्होंने इस बात पर दुख भी प्रकट किया कि यूनिवर्सिटियों के भाषा वैज्ञानिकों और पंजाबी आलोचकों ने उनके खेल साहित्य को अनदेखा ही किया परंतु पाठकों के भरपूर प्रोत्साहन मिलने पर उसे लिखने के लिए सदा प्रेरित किया है।पंजाब कला परिषद के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने प्रिंसिपल सरवण सिंह के लेखनों को पंजाबी गद्य का खज़़ाना करार देते हुए कहा कि गद्य का भी अपना पिंगल होता है और उनकी लिखित कविता की तरह लयमयी होती हैं। उन्होंने कहा कि यह लेखक की प्राप्ति है कि उसने अपनी चोटी की गद्य कला के बलबूते खेल में न रुचि रखने वाले पाठकों को भी खेल-साहित्य के साथ जोड़े रखा। उन्होंने अपने शब्दों के साथ खेल और खिलाडिय़ों का खज़़ाना संभाला है।परिषद के सचिव जनरल डॉ. लखविन्दर सिंह जौहल ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रसिद्ध गीतकार शमशेर सिंह संधू और पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रधान डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा ने प्रिंसिपल सरवण सिंह से जुड़ी अपनी, दिलचस्प यादों को सांझा किया। इससे पहले डॉ. पातर और डॉ.जौहल ने प्रिंसिपल सरवण सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती हरजीत कौर संधू को फूलों के गुलदस्ते, फुलकारी और पुस्तकों के सैट के साथ सम्मानित किया।इस मौके पर पंजाबी संगीत नाटक अकादमी के सचिव डॉ. निर्मल जोढ़ा, परिषद के मीडिया कोऑर्डीनेटर निंदर घुग्याणवी, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के प्रधान डॉ. सरबजीत सिंह, सुशील दुसांझ, शमील, गुरचरन सिंह शेरगिल्ल, सुखमिन्दर सिंह गज्जणवाला, प्रितपाल सिंह गिल, सुरिन्दर गिल आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Cultural

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD