Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए पाँच सदस्यीय कमेटी का गठन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2019

Last updated on: Feb 05, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से डेयरी सैक्टर को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजना बनाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का ऐलान किया है।आज यहाँ पशु पालन, डेयरी और मछली पालन के क्षेत्रों से सम्बन्धित राज्य के विकास प्रोजेक्टों और स्कीमों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को 5-सदस्यीय कमेटी के गठन के लिए ज़रूरी औपचारिकताएं मुकम्मल करने के लिए कहा।यह कमेटी पंजाब राज्य किसान कमीशन के चेयरमैन, पशु पालन विभाग के डायरैक्टर, डेयरी विकास विभाग के डायरैक्टर और गुरू अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल साईंसिज़ यूनिवर्सिटी, लुधियाना के एक नुमायंदों पर आधारित होगी। यह कमेटी सहायक पेशों के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से कृषि विविधता को उत्साहित करने के लिए सुझाव देगी।मुख्यमंत्री ने किसान आयोग के चेयरमैन अजयवीर जाखड़ को इजऱाइल के डेयरी फार्मिंग के माहिर येहुदा सप्रैचर की सेवाएं पशु पालन विभाग के सलाहकार के तौर पर लेने के लिए कहा। श्री सप्रैचर भी इस मीटिंग में शामिल थे।कृषि को फिर मज़बूत करने के लिए किसानों की आय बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि रिवायती फ़सलीय चक्कर से होती आय भी हाशीए पर पहुँच चुकी है जिस कारणकृषि तरक्की को स्थिर बनाने के लिए परिवर्तनीय अवसरों को तलाशने की ज़रूरत है। उन्होंने किसानों को आर्थिक तौर पर टिकाऊ सहायक पेशों की तरफ मुडऩे के लिए प्रेरित करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। 

प्रसार सेवाओं के नैटवर्क को और मज़बूत बनाने की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पशु पालन विभाग को गुरू अंगद देव यूनिवर्सिटी के साथ मिल कर अपने प्रयास और प्रोग्रामों सम्बन्धी जानकारी डेयरी किसानों तक पहुँचाने के लिए कहा। उन्होंने विभाग को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के पास पहुँच करके मधुमक्खी पालन, सूअर पालन, बकरी पालन आदि पेशों को उत्साहित करने के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए कहा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिरता को और मज़बूत बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने पशु पालन विभाग के डायरैक्टर को ग़ैर-नियमित पशु धन वीर्यसेचन पर काबू करने के लिए कहा जिससे भविष्य में पशूओं पर किसी तरह के बुरे प्रभाव को रोका जा सके।इससे पहले येहुदा सप्रैचर ने पावर पुआइंट पेशकारी के द्वारा राज्य में दूध की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाने के लिए फीड और चारे के मानक को सुधारने के सुझाव रखे। उन्होंने मुख्यमंत्री को फीड और पशु पालन से सम्बन्धित और जानकारी भी मुहैया करवाई।इस मौके पर पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशु पालन एन.एस. कलसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग और व्यापार विन्नी महाजन, अतिरिक्त  मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना, विशेष सचिव पशु पालन राज कमल चौधरी, सचिव जल स्पलाई और सेनिटेशन जसप्रीत तलवाड़, गुरू अंगद देव यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डा. अमरजीत सिंह नन्दा और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डा. बलदेव सिंह ढिल्लों उपस्थित थे। 

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD