Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

अनएडिड कॉलेजिस केन्द्रीय मंत्री थावर चन्द गहलौत और विजय सांपला से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Feb 2019

Last updated on: Feb 01, 2019, 00:00 IST

पंजाब के अनएडिड कॉलेजिस का प्रतिनिधिमण्डल जोईंट एक्शन कमेटी (जैक) के साथ लंबित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (पीएमएस) राशि के लिए सेंटर मिनिस्टर ऑफ सौशल जस्टिस एण्ड इपावरमेंट, डॉ थावर चन्द गहलौत और मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर सौशल जस्टिस एण्ड इपावरमेंट, श्री विजय सांपला से नई दिल्ली में मिला। जैक के वक्ता, डॉ अंशु कटारिया ने मंत्रियों से बकाया धनराशि का कुछ हिस्सा जारी करने का आग्रह किया जबकि  सांपला ने स्पष्ट किया कि जैसे ही लेखा परीक्षा रिपोर्ट राज्य सरकार की ओर से आएगी, धनराशि जारी कर दी जाएगी। गहलौत और सांपला ने प्रतिनिधिमण्डल से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को आगे फंड जारी करने में कोई आपत्ति नही है यदि राज्य सरकार समय से अपनी लेखापरीक्षा रिपोर्ट जमा करवा देती है। गहलौत ने आगे कहा कि राज्य की ओर से पिछली रिलिज की गई धनराशि, उसका उपयोग, ड्रापिंग सूची और पंजाब में पिछले घोटालों की स्पष्ट रिपोर्ट आनी चाहिए।सभी 12 संघों के अध्यक्ष इस मीटिंग के दौरान उपस्थित थे जिनमें डॉ जेएस धालीवाल, प्रेजिडेंट, पंजाब अनएडिड टैक्नीकल इंस्टीच्यूशन्स एसोसिएशन; डॉ अंशु कटारिया, प्रेजिडेंट, पुक्का; सरदार जगजीत सिंह, बी.एड फैडरेशन; श्री चरणजीत सिंह वालिया, प्रेजिडेंट, नॢसंग कॉलेजिस एसोसिएशन; डॉ गुरमीत सिंह धालीवाल, चेयरमैन, अकैडमिक एडवायजरी फोर्म (एएएफ); श्री अनिल चोपड़ा, कंफैड्रेशन ऑफ पंजाब अनएडिड इंस्टीच्यूशन्स; सरदार निर्मल सिंह, ईटीटी फैडरेशन; श्री विपिन शर्मा, पॉलीटैक्नीक एसोसिएशन; श्री जसनीक सिंह, बी.एड एसोसिएशन, पीयू; सरदार सुखमंदर सिंह चट्ठा, पंजाब अनएडिड डिग्री कॉलेजिस एसोसिएशन (पुडका); श्री शिमांशु गुप्ता, आईटीआई एसोसिएशन; डॉ सतविन्द्र संधु, बी.एड एसोसिएशन, जीएनडीयू कॉलेजिस आदि।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD