ए.डी.जी.पी कल्याण संजीव कालड़ा और इंस्पेक्टर संजीव सूद को विलक्षण सेवाएं निभाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा ए.आई.जी विजीलैंस ब्यूरो आशीष कपूर और एस.एस.पी लुधियाना ग्रामीण वरिन्दर सिंह बराड़ समेत 15 पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा।यह जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अनिल जोशी, ए.आई.जी. सी.आई.डी. यूनिट पंजाब, सुखदेव सिंह काहलों ए.आई.जी. दूरसंचार पंजाब, हरमोहन सिंह, एआईजी परसोनल -3 पंजाब चंडीगढ़, अजय मालूजा एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा, गुरदेव सिंह सहायक कमिशनर पुलिस ट्रैफिक़ लुधियाना, मनप्रीत सिंह डीएसपी इन्नवैस्टीगेशन कपूरथला, संजीवन गुरू इंस्पेक्टर, बिक्रम सिंह इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस, गणेश कुमार इंस्पेक्टर सुरक्षा विंग, जसवीर कौर इंस्पेक्टर एसएसपी दफ़्तर बरनाला, गुरमीत कौर सब इंस्पेक्टर आई.जी.पी. पटियाला रेंज, अश्वनी कुमार सब इंस्पेक्टर आई.जी.पी. दफ़्तर फिऱोज़पुर रेंज और धर्मवीर सिंह एएसआई कमांडो बहादरगढ़, पटियाला को भी शानदार सेवाओं के लिए पुलिस मैडल से सम्मानित किया जायेगा।