Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अनुमीत हीरा सोढ़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में शामिल होने के लिए दी बधाई

अनुमीत हीरा सोढ़ी
अनुमीत हीरा सोढ़ी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jan 2019

Last updated on: Jan 24, 2019, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुमीत हीरा सोढ़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल का कांग्रेस पार्टी की ओर से महासचिव नियुक्त होने के लिए बधाई दी।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गाँधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र के प्रभारी बनाये जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा और अहम् पहलू साबित हो सकता है | प्रियंका अब पूरी तरह से राजनीति में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं और फरवरी माह के पहले सप्ताह से वह पूरी तरह से कार्यभार संभालेंगी। अनुमीत हीरा सोढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के फैसले की सराहना करते हुए कहा, "उनका जीवंत व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प हमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिलाता है। इस महत्वपूर्ण समय पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को इस तरह की ऊर्जावान नेता की जरूरत थी। चुनाव के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश एक जरुरी राज्य है जहाँ उनका प्रभारी के तौर पर आना एक खुशी की बात है, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक नया जोश व प्रोत्साहन देगा।”आगे बोलते हुए “उन्होंने कहा कि इस जरुरी पदभार को सँभालने के लिए मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। इस निर्णय के साथ कांग्रेस पार्टी ने अब यह साफ़ कर दिया है कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को आम चुनावों में जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

 

Tags: Anumit Hira Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD