Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जरुरतमंद दिव्यांगजन को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध : विजय सांपला

केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने 371 योज्य लाभार्थियों को नि:शुल्क 756 सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग किए वितरित

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Jan 2019

Last updated on: Jan 21, 2019, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि जरुरतमंद दिव्यांगजन को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भीजरु रतमंद दिव्यांगजन सरकारी सुविधा से वंचित न रहे, जिसके लिए समय-समय पर विशेष आयोजन करवाए जा रहे हैं। वे आज जरु रतमंद दिव्यांगजन को नि:शुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण भेंट करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय की ओर से एलिम्को के सहयोग से ए.डी.आई.पी. योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए यह समागम डी.ए.वी. स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समागम में 371 योज्य लाभार्थियों को नि:शुल्क 756  यंत्र व उपकरण देकर लाभान्वित किया गया जिनकी लागत 28.13 लाख रुपये है।समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने कहा कि दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से उनके कल्याण और पुर्नवास के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि केंद्र की इस सरकार ने अलग-अलग कैंपों के माध्यम से 14 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को लाभान्वित किया है। श्री सांपला ने बताया कि इस कैंपों के माध्यम से हम दिव्यांगजन को स्वावलंबी बना रहे हैं ताकि वे किसी पर निर्भर न रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय न सिर्फ दिव्यांगजन बल्कि बुजुर्गों की भी देखभाल कर रहा है और उन्हें जरुरी उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि आज इस कैंप में  एलिम्को द्वारा निर्मित विभिन्न श्रेणी की दिव्यांगता के सहायक यंत्र व उपकरण प्रदान किए गए हैं,जिनमें दृष्टिबाधितों के लिए 4 स्मार्ट केन, 2 ब्रेल  10 स्लेट,और 1 ब्रेल किट, 6 मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, 13 ट्राईसाइकिल, 71 व्हील चेयर, 10 सी.पी. चेयर, 36 बैसाखी,10 वाकर और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए तथा बुजुर्गों एवं श्रवणबधितो के लिए 301 श्रवण यंत्र शामिल है, साथ ही कृत्रिम अंग, कैलिपर्स भी दिए गए हैं।वहीं डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। हर वीरवार दिव्यांगों का सत्कार अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से हर वीरवार जिले के अलग-अलग सब डिविजनों के सिविल अस्पताल में विशेष कैंप आयोजित किए जाते हैं, ताकि उनकी समस्याओं को पहल के आधार  पर हल किया जा सके। श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा प्रयास रहा है कि दिव्यांगजन स्वाभिमान के साथ आगे बढ़े। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन दिव्यांगजन की वोट नहीं बनी है वे अपनी वोट बनवाएं व चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।इस मौके पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, अलिमको कंपनी के अधिकारी श्री अरु ण मिश्रा,श्री अशोक कुमार साहू, श्री इशविंदर सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डा. रमन घई, श्री भारत भूषण वर्मा,श्री साहिल सांपला, श्री संजीव तलवाड़, श्री मनोज शर्मा, श्रीमती कुलवंत कौर, श्री जरनैल सिंह धीर के अलावा अलग-अलग एन.जी.ओज. व विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

                                     

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD