Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कई प्रतिनिधिमंडल खुर्शीद अहमद गनई से मिले हैं, मांगे रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 17 Jan 2019

Last updated on: Jan 17, 2019, 00:00 IST

कई प्रतिनिधिमंडलों तथा व्यक्तियों ने राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई के साथ आज यहां मुलाकात की और उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।ऑल जेएंडके गद्दी सिप्पी ट्राइब्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसटी सलाहकार बोर्ड में गद्दी सिप्पी का प्रतिनिधित्व करने, जम्मू, बनी, भद्रवाह और रामबन में गद्दी सिप्पी हॉस्टलों की स्थापना, उधमपुर हॉस्टल में बुनियादी ढांचे के उन्नयन और सीटों के आरक्षण की मांग की गई। गद्दी सिप्पी समुदाय के लिए पेशेवर कॉलेजों में, जम्मू में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के ऑफसाइट परिसर की स्थापना की मांग की।दच्छन, मढ़वाह और उसके आसपास के सरपंचों और पंचों की प्रतिनियुक्ति पर स्थानीय अधिकारी की जेईओ मढ़वाह के रूप में नियुक्त करने की मांग की।डोडा के ग्राम उदयनपुर बागला के निवासियों ने स्थानीय सरकारी उच्च विद्यालय को उच्चतर माध्यमिक स्तर तक उन्नयन करने की मांग की।कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने भी अपनी मांगों और अपने क्षेत्रों के विकास संबंधी मुद्दों को रखा।सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित विभागों को ऑन-स्पॉट दिशा-निर्देश दिए।

 

Tags: Khurshid Ahmed Ganai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD