Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के न बिकने से हैरान हैं गौतम गंभीर

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर
Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 18 Dec 2018

Last updated on: Dec 18, 2018, 00:00 IST

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की पहले दौर की नीलामी में युवराज सिंह के न बिकने से हैरान हैं। युवराज को मंगलवार को जारी नीलामी में अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है। युवराज ने इस साल अपनी बेस प्राइस को भी कम कर एक करोड़ कर दिया था। गंभीर ने नीलामी का प्रसारण कर रहे चैनल स्टार स्पोटर्स से बातचीत में कहा, मैं इस बात से हैरान हूं कि किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा है। वह बेशक उस तरह का प्रदर्शन अब नहीं कर पाएं जिस तरह से वह किया करते थे लेकिन फिर भी वह अपने दिन अकेले की दम पर मैच जिता सकते हैं। हाल ही में संन्यास लेने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, जहां तक मुझे लगता है कि टीम इस समय अपने प्राथमिक खिलाड़ियों को खरीदने पर ध्यान दे रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह दूसरे राउंड की नीलामी में जरूर खरीदे जाएंगे। युवराज आईपीएल के बीते सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। उन्होंने आईपीएल के शुरुआत में ही पंजाब के लिए खेला था और एक सीजन टीम की कप्तानी भी की थी। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेल चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें 2015 में 16 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उस युवराज लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

 

Tags: Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD