Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

चुनाव बाद गैर-भाजपा मोर्चा बनेगा : सीताराम येचुरी

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2018

Last updated on: Dec 17, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में शिकस्त देने के लिए विपक्ष एकजुट है और चुनाव के बाद गैर-भाजपा मोर्चा बनेगा। येचुरी ने मीडिया के एक सवाल का उत्तर देते हुए अपना यह आकलन प्रस्तुत किया। उनसे पूछा गया कि द्रमुक द्वारा राहुल गांधी को विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार प्रस्तावित करने पर उनका क्या विचार है। येचुरी ने कहा, यह उनकी (द्रमुक) राय है। उनको अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जरूरी नहीं है कि विपक्ष को अपने गठबंधन के नेता का एलान करना चाहिए या लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को औपचारिक रूप प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता में असंतोष है, जो अब परिवर्तन चाहती है।

येचुरी ने कहा, विधानसभा चुनाव के नतीजे से जाहिर है कि जनता में असंतोष है। यह असंतोष अगले लोकसभा चुनाव तक समाप्त नहीं होने वाला है। लोग सरकार बदलने के लिए वोट करेंगे। हमारी रणनीति होगी कि प्रभावशाली क्षेत्रीय ताकतों के साथ समन्वय से भाजपा के विरोध में ज्यादा से ज्यादा वोट बटोरा जाए। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, चालू खात घाटे को नियंत्रण में रखने और चुनाव से पहले रियायतें देने के लिए सरकार की नजर आरबीआई की आरक्षित निधि पर है। लेकिन ऐसा करना आग से खेलना है। येचुरी ने कहा कि देश के केंद्रीय बैंक की अस्थिरता को भांपकर विदेशी पूंजी का पलायन होगा, जोकि पहले से ही बुरे हालात में पड़ी अर्थव्यवस्था के लिए फिर विनाशकारी होगा।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD