Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 17 Dec 2018

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भूपेश छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री बने। भूपेश बघेल के साथ ही राज्यपाल ने टी.एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय नेताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, पंजाब के मंत्री एवं मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, नेशनल कान्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, सांसद राज बब्बर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। बघेल की ताजपोशी समारोह में प्रदेश कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बृहमोहन अग्रवाल एवं भूपेश बघेल की पत्नी मुकेश्वरी बघेल, उनकी बेटियां सहित परिवार के लोग मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों का शुक्रिया अदा किया और नया छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने लिखा, हम कंधे से कंधा मिलाकर नया छत्तीसगढ़ बनाएंगे। इस सरकार पर किसानों, युवाओं और महिलाओं का विशेष दावा होगा। 

राहुल गांधी ने भारी जीत के लिए पार्टी कार्यकताओं और नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक चुने गए बघेल अक्टूबर, 2014 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। वह रमन सिंह के नेतृत्ववाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए रणनीति बनाकर काम करते रहे, जिसका नतीजा यह हुआ कि प्रचार पर करोड़ों रुपये बहाने के बावजूद रमन सरकार धराशायी हो गई। विधानसभा की 90 सीटों में से कांग्रेस को 68 सीटें मिली हैं। बघेल ने प्रदेश कांग्रेस की कमान तब संभाली, जब मई, 2013 में नक्सलियों ने झीरम घाटी से गुजरते कांग्रेस के काफिले पर हमला कर तब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित लगभग 25 बड़े नेताओं की हत्या कर दी थी। हिंसापूर्ण तरीके से पार्टी के शीर्ष नेताओं का सफाया कर दिए जाने के बाद बघेल ने जिस कुशलता के साथ पार्टी को फिर से खड़ा किया और आज सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचाई, उसकी सभी तारीफ करते हैं।बघेल अविभाजित मध्य प्रदेश की दिग्वजय सिंह सरकार में और फिर छत्तीसगढ़ बनने के बाद अजीत जोगी के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। 58 वर्षीय बघेल को रविवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

 

Tags: Bhupesh Baghel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD