Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

आप के बागी नेताओं ने पंजाब में नया गठबंधन बनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 16 Dec 2018

Last updated on: Dec 16, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेताओं और अन्य ने मिलकर रविवार को पंजाब में एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया। इस मोर्चे का नाम पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) रखा गया है। पीडीए को यहां से करीब 75 किलोमीटर दूर पटियाला में एक रैली में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी, विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक सुखपाल सिंह खैरा, लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) के विधायक बलविंदर सिंह बैंस व सिमरजीत सिंह बैंस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष रशपाल राजू इस मौके पर मौजूद थे। खैरा ने कहा कि समान विचारधारा वाले नेताओं के नए राजनीतिक गठबंधन का मकसद पंजाब में भ्रष्ट राजनीति की सफाई है। खैरा ने कहा, लोगों को लूटकर अपना पेट भरने वाले इन भ्रष्ट दलों और नेताओं के कृत्यों ने पंजाब जैसे गौरवशाली राज्य को बर्बाद कर दिया है। पंजाब को 2.5 लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का सामना करना पड़ रहा है, किसान व मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं, लाखों बेरोजगार युवा नशे की चपेट में हैं, क्योंकि वे निराश और हताश हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मवीर गांधी ने समग्र केंद्रीकरण के माध्यम से पंजाब सहित राज्यों के अधिकारों के हनन के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। गांधी को 2015 में आप से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पीडीए का मकसद संघीय भारत और लोकतांत्रिक पंजाब के लिए प्रयास करना होगा। अन्य नेताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार और पंजाब में कांग्रेस सरकार की चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए आलोचना की। एलआईपी शुरुआत में आप की गठबंधन साझेदार थी।

 

Tags: Sukhpal Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD