Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कंडी के किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है सोलर पावर्ड कम्यूनिटी माइक्रो इरीगेशन प्रोजैक्ट : ईशा कालिया

डिप्टी कमिश्नर ने तलवाड़ा व हाजीपुर ब्लाक में दौरा कर लिया प्रोजैक्ट का जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Dec 2018

Last updated on: Dec 10, 2018, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने तलवाड़ा व हाजीपुर ब्लाक में कंडी नहर पर लगे लिफ्ट इरीगेशन सोलर पावर्ड कम्यूनिटी माइक्रो इरीगेशन प्रोजैक्ट का दौरा किया। भूमि मंडल रक्षा विभाग की ओर से शुरु  किए इस प्रोजैक्ट की प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से किसान फसली चक्र से  निकल कर फसली विभिन्नता को पसंद कर अपनी आय में और वृद्धि कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट से कंडी के 14 गांवों के 1200 किसानों के  664 हैक्टेयर रकबे को माइक्रो इरीगेशन सिस्टम से सिंचाई का लाभ मिल रहा है। डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से उक्त  किसानों की ऊंची जमीनों पर ड्रिप व फव्वारा सिंचाई तकनीक से पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे पानी की भी बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि कंडी क्षेत्र के जो किसान पानी की किल्लत के कारण निराश थे, वह इस प्रोजेक्ट के कारण हल्दी ,अदरक, सरसों, बाग, सब्जियां, दालें, गेहूं, मक्की व लैमन ग्रास आदि की खेती करके खुशहाल व उन्नत खेती की ओर चल पड़े हैं। उन्होंने बताया कि उक्त खेती के लिए धान के मुकाबले पानी का बहुत कम उपयोग होता है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ड्रिप सिस्टम व फव्वारा सिस्टम से पैदा होने वाली सब्जियां आदि की खेती के लिए किसानों को जागरु क भी किया जा रहा है। प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट ने कृषि में नई जान फंूक दी है। प्रोजैक्ट के इंचार्ज भूमि मंडल रक्षा अधिकारी श्री नरेश गुप्ता ने इस प्रोजैक्ट से हो रहे लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजैक्ट के शुरु  होने से पहले किसानों की कृषि बारिश पर भी निर्भर थी। यह प्रोजैक्ट बनने से लाभार्थी किसान अलग-अलग फसलें उगा कर योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरु क किया जा रहा है कि कौन सी सब्जी को ड्रिप सिंचाई सिस्टम की जरु रत है। इस मौके पर उनके साथ श्री गौतम जैन आई.ए.एस(अंडर ट्रेनिंग), इंजीनियर श्री नवदीप दुज्गल भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD