Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

राधा मोहन सिह ने आईसीएआर के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्रक (एटीआईसी) में पूसा ‘किसान हाट’ की आधारशिला रखी

पूसा, आईसीएआर में नया अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास निर्माण किया जा रहा है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2018

Last updated on: Dec 06, 2018, 00:00 IST

कृषि और‍ किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिह ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्‍द्र (एटीआईसी) में पूसा ‘किसान हाट’ की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि पूसा किसान हाट 2.5 एकड़ में बनेगा, जिसमें 3 मी. x 3 मी. की 60 स्टाल होंगी, जिसमें किसान एवं कृषक महिलायें अपने कृषि उत्पाद तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद बेच सकेंगे किसान हाट में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थानों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी एवं मूल्य संवर्धित उत्पाद किसान तथा आगंतुकों के लिए यहाँ उपलब्ध होंगेI किसान हाट में एक टेक्‍नोलॉजी पार्क होगा जिसमें किसान पूसा की लाइव फसल टेक्‍नोलॉजी देख सकेंगे। इस फूड प्‍लाजा, 100 सीटो वाला ओपेन एयर थिएटर, सभागार, संग्रहालय, प्रयोगशाला और व्‍याख्‍यान कक्ष होंगे। किसान हाट में कृषि परामर्श सेवाएं,बीज तथा किसानों के लिए उपयोग साहित्‍य होंगे।

उन्‍होंने कहा कि कृषि शिक्षा के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्‍य से तथा विद्यार्थियों की बढ़ती संख्‍या को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्‍ट्रीय छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। उन्‍होंनें बताया कि छात्रावास दो हेक्‍टेयर भूमि पर बनाया जा रहा है। इसका कुल निर्माण क्षेत्र 14,480 वर्गमीटर होगा। इसमें दो कमरे-किचन युक्त 50 सपरिवारीय आवास, स्नान-सुविधा युक्त 50 एकल कमरे एवं 400 एकल कमरे होंगे। इस छात्रावास में लगभग 600 छात्रों के लिए भोजन-सुविधा युक्त एक फूड-कोर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य देख-रेख सुविधाओं से युक्त एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जिम, खेल-उपकरण युक्त एक गेम्स एवं एक्टिविटी रूम, एक सिटिंग लॉज का निर्माण किया जाएगा साथ ही एक पार्किंग व्यवस्था होगी जिसकी छत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए उपयोगी होगी।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD