Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

जय राम ठाकुर ने बाबा साहिब अम्बेडकर को उनकी 63वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Dec 2018

Last updated on: Dec 06, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरवार को अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहिब भीमरॉव अम्बेडकर को उनकी 63वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता तथा गरीबों व दलितों के मसीहा कहलाए जाने वाले डॉ. अम्बेडकर सदैव ही समाज के सभी वर्गों के समान अधिकारों के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के आजादी से पूर्व तथा आजादी के बाद राष्ट्र के लिए योगदान को याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक गरीब परिवार से संबंध रखते थे और उन्होंने अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त करने के लिए कड़ा संघर्ष किया तथा राष्ट्र की बेहतरी के लिए बड़ा योगदान दिया। वह सही मायनों में सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं और हमें उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता है, जिन्होंने यह संदेश दिया कि समाज से भेदभाव को दूर करने के लिए सभी वर्गों को एकजुट कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक नन्द लाल और जीतराम कटवाल, महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, एचपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, बाबा साहिब अम्बेडकर कल्याण समिति, सफाई मजदूर संघ तथा बाल्मीकि सभा शिमला के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने इस अवसर पर भजन व देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD