Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विधायक प्राथमिकता परियोजनाओं को गंभीरता से लें अधिकारी : सुरेश कश्यप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Dec 2018

Last updated on: Dec 01, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष पच्छाद के विधायक सुरेश कुमार कश्यप ने शनिवार को धर्मशाला में कांगड़ा जिला में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विधायक प्राथमिकता की परियोजनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग को आपसी तालमेल से कार्य कर वन स्वीकृतियों के मामले हल करवाने में गति लाने को कहा।समिति अध्यक्ष पच्छाद के विधायक सुरेश कुमार कश्यप के साथ समिति सदस्य किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, बड़सर के विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र कुमार तथा कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर बैठक में उपस्थित रहे।सुरेश कश्यप ने कहा कि समिति विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रही है तथा अपनी संस्तुतियां विधानसभा के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजेगी। समिति ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, पर्यटन, विद्युत, परिवहन,राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहरी विकास विभाग तथा धर्मशाला स्मार्ट सिटी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों को बेहतर समन्वय से कार्य कर योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ परियोजनाओं की पूरी जानकरी नहीं दे पाने पर अधिकारियों को भविष्य में बैठक में पूरी तैयार से आने को कहा।उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पुहंचाने के लिए समर्पित प्रयास करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जरूरी है कि इनका पूरा लाभ पात्र लोगों को मिले। समिति ने कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने पर्यटन विकास के लिए व्यापक खाका तैयार करने और योजनापूर्वक उसे लागू करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, धार्मिक पर्यटन के अलावा विशेषकर बीड़ बीलिंग, त्रियुंड एवं पौंग झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विकास पर ध्यान दें। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दें।बैठक में जिला प्रशासन ने अवगत करवाया गया कि जिला में बीते अढ़ाई वर्षों में 69 लाख से अधिक घरेलू और 40 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। जिला में एशियन विकास बैंक के सहयोग से करीब 43 करोड़ रुपए व्यय कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।उपायुक्त सुदीप कुमार ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया एवं उन्हें विश्वास दिलाया कि समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर गहनता से गौर करने के साथ ही निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना तय की जाएगी।बैठक में जिलास्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD