Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डी.पी.आर.ओ. कुलजीत सिंह और ए.पी.आर.ओ. मधु शर्मा का सेवा मुक्ति पर सम्मान

सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह और डायरैक्टर अनिन्दता मित्रा ने दोनों अधिकारियों को किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Nov 2018

Last updated on: Nov 30, 2018, 00:00 IST

पंजाब पब्लिक रिलशनज़ अफसरज़ एसोसिएशन द्वारा आज जि़ला लोक संपर्क अफ़सर फतेहगढ़ साहिब और एसोसिएशन के मीत प्रधान कुलजीत सिंह और सहायक लोक संपर्क अफ़सर  मधु शर्मा के सेवा मुक्त होने पर विदायगी पार्टी दी गई। यहाँ सैक्टर-3 स्थित पंजाब भवन में दी विदायगी पार्टी में विशेष तौर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह और डायरैक्टर श्रीमती अनिन्दिता मित्रा ने दोनों अधिकारियों को सेवा मुक्त होने पर सम्मानित किया। श्री कुलजीत सिंह 32 साल और श्रीमती मधु शर्मा 39 साल की सेवा निभा कर सेवा मुक्त हुए।विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह ने दोनों अधिकारियों द्वारा निभाई गईं बेमिसाल सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बेदाग़ सेवा मुक्त होना एक मान वाली बात होती है। उन्होंने कहा कि विभाग सदा दोनों अधिकारियों द्वारा निभाई गईं सेवाओं को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आज चाहे वह औपचारिक तौर पर सेवा मुक्त हुए हैं परंतु विभाग उनको हमेशा परिवार का मैंबर समझेगा।डायरैक्टर अनिन्दिता मित्रा ने कहा कि सेवा मुक्त हो रहे दोनों अधिकारियों को सेवा मुक्त जीवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आधी से ज्यादा जि़ंदगी विभाग की सेवा में लगाई है और अब वह अपनी कामकाज की मजबूरी के  कारण अधूरे रह गईं खवाईशों को आने वाले समय में पूरा करेंगे। 

पंजाब पब्लिक रिलेशनज़ अफसरज़ एसोसिएशन के चेयरमैन डा. सेनू दुग्गल (अतिरिक्त डायरैक्टर) और वाईस चेयरमैन डा. ओपिन्दर सिंह लांबा (अतिरिक्त डायरैक्टर) ने भी संबोधन करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों द्वारा निभाई गईं सेवाओं को विभाग सदा याद करेगा। उन्होंने कहा कि सेवा मुक्त हो रहे अधिकारियों द्वारा ईमानदारी, तनदेही और लगन के साथ निभाई गई सेवा एक बड़ी उदाहरण और विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है।एसोसिएशन के सचिव और जि़ला लोक संपर्क अफ़सर मोहाली श्री सुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि श्री कुलजीत सिंह के साथ इकठ्ठा भर्ती होने से लेकर अब तक के कार्यकाल के दौरान जुड़ी यादों को ताजा किया। डिप्टी डायरैक्टर श्री हरजीत सिंह गरेवाल ने भी संबोधन करते हुए दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएँ दी। एसोसिएशन के प्रधान श्री नवदीप सिंह गिल (पी.आर.ओ.) ने समूचे समागम की कार्यवाही चलाते हुए शुभकामनाएँ दी और कहा कि विभाग और एसोसिएशन भविष्य में भी दोनों अधिकारियों के तजुर्बों का लाभ लेती रहेगी।इस अवसर पर डिप्टी डायरैक्टर श्री के.एल.रत्तू, एसोसिएशन के सीनियर मीत प्रधान श्री प्रभदीप सिंह नत्थोवाल, सचिव जनरल श्रीमती शिखा नेहरा, जनरल सचिव श्री इकबाल सिंह बराड़, संयुक्त सचिव श्री हरमीत सिंह ढिल्लों, प्रैस सचिव श्री प्रीतकंवल सिंह, कार्यकारिणी मैंबर श्री इशविन्दर सिंह गरेवाल, डा.सरबजीत सिंह कंगणीवाल, श्री भुपिन्दर सिंह बराड़, डा. कुलजीत सिंह मियांपुरी और श्री इंद्रजीत सिंह समेत विभाग के समूह जि़ला लोक संपर्क अफ़सर, पी.आर.ओ. और ए.पी.आर.ओ. भी उपस्थित थे।

 

Tags: DIPR Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD