राज्यपाल के सलाहकार बी.बी.व्यास ने आज कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को बहाल किया जाएगा ताकि लोगों को समस्याओं का तत्काल निवारण किया जा सके। सलाहकार ने यह बात कनवेंशन सैंटर जम्मू में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से आये कई प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए कही। सलाहकार ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए समय समय पर सेवाएं सुनिष्चित करने और उनकी समस्याओं के तत्काल निवारण हेतु एक जीवंत प्रक्रिया स्थापित की गई है तथा अधिकारी उनकी जरूरतों एवं मांगों के लिए उत्तरदायी हैं। जिला प्रशासन, राजस्व, कृशि, बागवानी तथा अन्य सम्बंधित विभागों के वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से 150 व्यक्तियों पर आधारित 25 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों तथा कई व्यक्तियों ने सलाहकार को अपनी समस्याएं बताईं तथा इनके निवारण में उनके हस्तक्षेप की मांग की। फर्द में धोखाधड़ी, इंतीखाब तथा रिकार्ड का अधिकार (आरओआर) से सम्बंधित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा बताई गई कई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सलाहकार ने अधिकारियों को इनकी समयबद्ध जांच करने और सक्रिय प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये।
सलाहकार ने सरकारी कर्मचारियों के कई प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं को सुनते हुए समय पर विभागीय पदोन्नति समितियां गठित करने के निर्देश दिये ताकि इन्हें निर्धारित समय में पदोन्नत किया जा सके। उन्होंने निदेशक कृशि को कृशि विस्तार अधिकारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी गठित करने के निर्देश भी दिये। पंचग्राई नगरोटा के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने अपने क्षेत्र में पुलियों तथा पुलों के निर्माण, तकनीकी शिक्षा विभाग के अकादमिक प्रबंधन शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सेवाओं के नियमितिकरण, ऑल जम्मू एंड कश्मीर वीआरएस एम्पलाईस ऑफ एसआरटीसी ने अपने लम्बित सीओएलए बकाया को तत्काल जारी करने, कृशि विभाग के एईओ के प्रतिनिधिमंडल ने उनके पदोन्नति मामलों के निपटारे की मांग की। अस्पताल विकास फंड कर्मचारी संघ ने अपने भत्ते के जारी न होने तथा अपनी सेवाओं के नियमितिकरण के मुददे को उठाया।
पलोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने अपने क्षेत्र से गुजरने वाले 4 लेनिंग परियोजना जम्मू-अखनूर पर फलाईओवर के पुर्नएकत्रीकरण के लिए आवष्यक कदम उठाने के लिए कहा।बाहु किले के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भूमि रिकार्डों के सुधार, रानी बाग से लोगों के प्रतिनिधिमंडल, जिनकी सम्पतियों को जम्मू हवाई अडडे के विस्तार के लिए अधिग्रहित किया गया है, ने अपने उचित पुनर्वास से सम्बंधित मुददे उठाये। दुर्गा नगर प्रतिनिधिमंडल ने अपने क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की।अंतर्राश्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने राज्य के युवाओं तथा लोगों से सम्बंधित कई मुददे उठाये। विभिन्न क्षेत्रों के कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों तथा व्यक्तियों ने सलाहकार को राजस्व, कृशि, पुनर्वास, बागवानी, सम्बंधित अपनी समस्याएं बताईं तथा इनका तत्काल निवारण सुनिष्चित करने हेतु हस्तक्षेप की मांग की। सलाहकार ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर आवष्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु नियमित क्षेत्रीय दौरे करने पर बल देते हुए प्रतिनिधिमंडलों द्वारा उठाये गये मुददों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।