Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

वसुंधरा के खिलाफ भारी नाराजगी, मोदी इसे काबू में नहीं कर पाएंगे : सचिन पायलट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 25 Nov 2018

Last updated on: Nov 25, 2018, 00:00 IST

राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक राज्य कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट ने कहा कि 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनके और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच भ्रम की कोई स्थिति नहीं है और मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका निर्णय पार्टी और निर्वाचित विधायक करेंगे। उनका मानना है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ उनकी पार्टी 'कृषि संकट और बेरोजगारी' को मुख्य मुद्दे के तौर पर उठा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में अपने चुनावी प्रचार से वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ 'विशाल असंतोष' को किनारे नहीं लगा पाएंगे। पायलट ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, "हमने ऐसा कभी नहीं किया है। राजस्थान के 70 वर्षो के इतिहास में कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी एक को (मुख्यमंत्री पद के लिए) नहीं चुना है। चुने हुए विधायक और कांग्रेस पार्टी जो भी निर्णय करेगी, वह हम सभी के लिए स्वीकार्य होगा।" उन्होंने कहा कि नेतृत्व मामले से भ्रम की स्थिति पैदा नहीं हो रही है और पहली प्राथमिकता राज्य में जीत दर्ज करना और असरदार तरीके से जीत दर्ज करना है। यह पूछे जाने पर कि अगर मौका मिलेगा तो क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगे, 41 वर्षीय नेता ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के निर्णय का पालन किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व व्यवस्था बर्बाद हो गई है, यहां सामाजिक दुर्भाव, मॉब लिंचिंग की घटनाएं, गौरक्षा के नाम पर और सामाजिक अशांति की घटनाएं अपने चरम पर हैं। भाजपा अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए 'जाति, समुदाय और धर्म' का इस्तेमाल करना चाहती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लोग 'काफी नापसंद कर रहे हैं।

'पायलट ने कहा, "जब मोदी यहां आएंगे, तो वह अपने आप को वसुंधराजी से अलग नहीं कर सकते। वसुंधरा सरकार के पांच वर्ष के रिकार्ड की वजह से वे भी इसके लिए जवाबदेह हैं। आप कर्नाटक जाते हो और वहां कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने लगते हो, लेकिन यहां वसुंधरा सरकार को काफी नापसंद किया जा रहा है और लोगों में उनके खिलाफ भारी असंतोष है। मुझे नहीं लगता कि उनका (मोदी का) अभियान इस असंतोष को दबाने में मदद करेगा।"यह बात उन्होंने इस सवाल के जवाब में कही कि ऐसी धारणा पाई जाती है कि मोदी आने वाले कुछ दिनों में अपने जबरदस्त चुनाव प्रचार के जरिए विधानसभा चुनाव में भाजपा का पक्ष मजबूत कर सकते हैं। मोदी राजस्थान में 10 रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं।पायलट ने कहा, "उन्होंने (भाजपा ने) यह जानते हुए भी वसुंधरा राजे को प्रोजेक्ट किया है कि उनकी सरकार के विरुद्ध लोगों में गहरा असंतोष है। इसलिए उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।"पार्टी के मुख्य मुद्दे के बारे में पूछने पर पायलट ने कहा कि राज्य में कृषि संकट सबसे बड़ा मुद्दा है।उन्होंने कहा, "इस संकट की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं, कृषि क्षेत्र अशक्त हो रहा है। नौजवान बेरोजगार हैं। राजस्थान जिन दो बड़े मुद्दे का सामना कर रहा है, वे बेरोजगारी और कृषि संकट हैं। "उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों का औसत उच्च है। उन्होंने कहा कि सत्ता विरोधी लहर से ज्यादा लोग अब कांग्रेस की तरफ अधिक आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। 

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD