Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी ने कहा, राज्य को जल्द मिलेगी अच्छी खबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता अल्ताफ बुखारी ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की जनता को राज्य में सरकार गठन पर जल्द ही 'अच्छी खबर' मिलेगी। बुखारी ने संवाददाताओं से कहा कि जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है क्योंकि पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले बुखारी ने सरकार गठन के लिए नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी.ए. मीर ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस सिर्फ जम्मू एवं कश्मीर में नहीं बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारों को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने के लिए काम कर रही है।" पीडीपी के करीबी सूत्रों ने कहा कि तीनों पार्टियों के नेताओं के बुधवार या गुरुवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। पीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए अनिच्छा जाहिर करने के बाद इस पद के लिए पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी दावेदार बनकर उभरे हैं।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD