Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया तक सारांश गोइला के बटर चिकन की धूम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

सेलिब्रिटी शेफ और गोइला बटर चिकन के सह-संस्थापक सारांश गोइला ने अपने स्वाद से देश-विदेश में सभी का दीवाना बनाया है और अब वे ऑस्ट्रेलिया में अपने बटर चिकन का जायका फैलाने के लिए तैयार हैं। सारांश का अगला पड़ाव है, ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर चुका मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया। मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के 10वें सीजन में सारांश बतौर गेस्ट जज शिरकत करते हुए प्रतिभागियों को इंडियन फूड बनाने की चुनौती देते नजर आएंगे। सारांश पहले भारतीय शेफ होंगे, जिनके पास बटर चिकन कुंकिग के लिए पूरा सेगमेंट होगा और वे साथी जज शेफ जॉर्ज के लोम्बारिस, मैट र्पेस्टन और शेफ गैरी मेहगन के साथ स्टार वल्र्ड पर 23 नवंबर को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो के स्पेशल एपिसोड में नजर आयेंगे। मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया की 10वीं वर्षगांठ के विशेष सीजन में शेफ सारांश को गॉडर्न रामसे और निगेला लॉसन जैसे दिग्गजों के साथ शामिल किया जाएगा, और यह वास्तव में बेहद रोमांचक होगा। 

शेफ सारांश गोइला शो के दौरान कांटे की टक्कर वाले एलिमिनेशन चैलेंज में प्रतिभागियों को बटर चिकन रेसिपी को फिर से बनाने के लिए चुनौती देंगे। दुनिया के सबसे बड़े कुकिंग रियिलटी शो में से एक में अतिथि जज के बारे में अपने अनुभव को याद करते हुए सारांश गोइला ने कहा, "मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा था, इसलिए मुझ पर भी काफी दबाव था। मैंने अपना सवश्रेष्ठ दिया और सुनिश्चित किया कि हमारे व्यंजन का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व किया जाए और सभी को रेसिपी का स्वाद बहुत अच्छा लगे।" अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए शेफ सारांश ने कहा, "मैं इंडियन फूड को ग्लोबल बनाने को लेकर ²ढ़ संकल्पित हूं और हमारे पास भारत में ही विविध और शानदार व्यंजन हैं। ये कहानियां और अद्वितीय अनुभव इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने के मेरे मिशन का हिस्सा है।"

 

Tags: Food

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD