केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 2018-19 के दौरान बाढ़/भूस्खलन से प्रभावित कर्नाटक को अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता देने के बारे में विचार करने के लिए आज यहां उच्च स्तरीय समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और गृह, वित्त तथा कृषि मंत्रालय और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।समिति ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से कर्नाटक को 546.21 करोड़ रूपये की अतिरिक्त सहायता की मंजूरी दे दी।