Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

सोनिया गांधी, पर्रिकर की बीमारी की गोपनीयता में तुलना नहीं : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 17 Nov 2018

Last updated on: Nov 17, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां शनिवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी की गोपनीयता में कोई तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पर्रिकर एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं, सोनिया गांधी जब बीमार हुई थीं, वह न प्रधानमंत्री थीं और न ही कोई मंत्री थीं।सुरजेवाला ने आईएएनएस से कहा, "जब उन्हें बीमारी हुई, सोनिया गांधी न भारत की प्रधानमंत्री थीं, और न मंत्रिमंडल की सदस्य ही।"सुरजेवाला उस प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि कांग्रेस पर्रिकर के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग कर रही है। क्या पार्टी तब भी पारदर्शी रहेगी, जब उनसे सोनिया गांधी की लंबी बीमारी की जानकारी मांगी जाएगी, जब वह कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष थीं, जिसका गठन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलाह देने के लिए किया गया था।सुरजेवाला ने कहा कि जो सत्ता में होते हैं, खासकर राज्य के प्रमुख के पद पर होते हैं, उन्हें जनहित में अपनी बीमारी की प्रकृति के बारे में खुलासा करना चाहिए।सुरजेवाला ने कहा, "मुझे पांच बीमारियां हो सकती हैं। उदाहरण के लिए मुझे उच्च रक्तचाप है और मैं इसके लिए दवाइयां लेता हूं, लेकिन मैंने आजतक इसका खुलासा नहीं किया था। इसका मतलब यह नहीं है कि चूंकि मैं लोगों के बीच हूं तो मुझे सारी समस्याओं के बारे में बताना है। यह तब होता है जब आप किसी पद पर हैं और वह पद राज्य प्रमुख का हो।"पर्रिकर एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं और करीब नौ महीनों तक उनका गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चला है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD