Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए नेहरू-गांधी परविार में जन्म लेना जरूरी : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 16 Nov 2018

Last updated on: Nov 16, 2018, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में जनसभाओं के संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के नेताओं पर हमले किए और कहा कि देश में लोकतंत्र है और इसमें शासन करने का अधिकार किसी राजा-महाराजा को नहीं, बल्कि जनता के दिलों पर राज करने वाले को होता है। शाह ने शुक्रवार को बुंदेलखंड के टीकमगढ़ और सागर में उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित सभाओं में कहा कि कांग्रेस में अगर किसी को अध्यक्ष या प्रधानमंत्री बनना है, तो इसके लिए नेहरू-गांधी परिवार में जन्म लेना जरूरी है, वहीं भाजपा में कोई भी गरीब व्यक्ति यहां तक पहुंच सकता है। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है। उन्होंने कहा, "गरीब चाय बेचने वाले के घर जन्म लेने वाले मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। गरीब किसान के घर जन्मे शिवराजसिह चौहान पिछले 15 वर्षो से प्रदेश को विकसित बनाने का काम कर रहे हैं।"

शाह ने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने के लिए सहारे की नहीं, योग्यता की जरूरत होती है, लोगों की सेवा के लिए दिल में तड़प होनी चाहिए। भाजपा प्रमुख ने कहा, "कांग्रेस एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव लड़ने चली है, लेकिन कांग्रेस में अभी कुछ भी तय नहीं है। हमारे सेनापति शिवराजसिह चौहान हैं, जिन्होंने 15 सालों में प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।" महाराजा कहकर शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इशारा किया। ज्योतिरादित्य की दादी विजयाराजे सिंधिया राजमाता कहलाती थीं, मगर भाजपा में थीं। ज्योतिरादित्य की एक बुआ यशोधरा शिवराज सरकार में मंत्री हैं और दूसरी बुआ वसुंधरा राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं। यशोधरा व वसुंधरा 'महारानी' नहीं कहलातीं, क्योंकि दोनों भाजपा में हैं। शाह ने आगे कहा, "कांग्रेस और मिस्टर बंटाढार के शासनकाल में बुंदेलखंड और पूरे प्रदेश में कुछ घंटों के लिए ही बिजली मिलती थी, प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। माताएं-बहनें अंधेरे में काम करती थीं, बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते थे। शिवराजसिह की सरकार ने प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD