Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

मध्यप्रदेश चुनाव : कांग्रेस के 'वचनपत्र' में किसानों, महिलाओं व नौजवानों से बड़े वादे

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 10 Nov 2018

Last updated on: Nov 10, 2018, 00:00 IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा चनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को घोषणापत्र जारी किया और इसे 'वचनपत्र' नाम दिया। इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए खास सुविधाओं का वादा किया गया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को दो लाख तक के कर्ज माफ करने, किसानों को पेंशन देने, गरीब बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार व लड़कियों को निशुल्क शिक्षा के अलावा युवाओं के लिए आदर्श युवा नीति बनाने का वादा किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वचनपत्र जारी करते हुए किसान सहित अन्य वर्गो के लिए काम करने का वादा किया गया है। कहा गया है कि भाजपा की सरकार में किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है, डीजल, खाद, बीज के भाव बढ़ने से लागत बढ़ी है, उस अनुपात में उपज के दाम नहीं मिले हैं। कर्ज बढ़ा है और तनावों के चलते किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं, भाजपा सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा खोखला साबित हुआ है। कांग्रेस ने वादा किया है कि सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज 10 दिन के भीतर माफ होगा। इसमें सहकारी बैंक एवं रष्ट्रीयकृत बैंकों का चालू एवं कालातीत कर्ज शामिल रहेगा। 

कांग्रेस सरकार नवीन फसल बीमा योजना लाएगी, फसल बीमा की इकाई खेत रहेगा। जो किसान स्वेच्छा से इससे अलग रहना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति रहेगी। बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को बीमा पॉलिसी एवं प्रीमियम राशि की रसीद देना सुनिश्चत किया जाएगा। मसाला उत्पादन के लिए छोटे-छोटे प्रोसेसिंग प्लांट लगवाएंगे।कांग्रेस ने वादा किया है कि सब्जियों के उत्तम किस्म के बीज एवं पौधे मुहैया कराए जाएंगे। स्वसहायता समूह और सहकारी समितियों के माध्यम से बीज एवं पौध तैयार कराकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा सब्जियों एवं फूलों को उचित मूल्य दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। सिंचाई क्षमता अगले पांच वर्षो में 65 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाई जाएगी।इस वचनपत्र में किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू किए जाने का वादा तो किया ही गया है, साथ ही किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाने की बात भी कही गई है। इसके अलावा बुजुर्ग किसानों को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा भी किया गया है। वचनपत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव व सुधार लाने का वादा करते हुए कहा गया है कि गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी, महिलाओं को सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन दिया जाएगा, वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये की जाएगी, नर्मदा पथ का निर्माण होगा, नदियों को साफ किए जाने और हर जिले में गोशाला खोलने की घोषणा भी की गई है।

वचनपत्र के मुताबिक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया विभाग खोला जाएगा। प्रदेश में नए उद्योग व उद्योगों के विस्तार पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किए जाने एवं उनमें प्रदेश के युवा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने पर उनके वेतन का 25 प्रतिशत या 10 हजार रुपये प्रतिमाह जो भी कम होगा 'वेतन अनुदान' के रूप में 5 वर्ष के लिए सरकार देगी।कांग्रेस ने कहा है कि बदनाम व्यापम को खत्म कर शासकीय, सार्वजनिक उपक्रम एवं निकायों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 'राज्य कर्मचारी चयन आयोग' का गठन किया जाएगा। परीक्षाओं व साक्षात्कारों को विकेंद्रीकृत, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। साथ ही स्थानीय व्यक्ति को रोजगार देने वाली व्यवस्था लागू की जाएगी। कांग्रेस ने युवाओं से बड़ा वादा किया है और कहा है कि 'नई आदर्श युवा नीति' बनाएंगे, युवा शक्ति को प्रदेश के विकास में भागीदार बनाएंगे। प्रदेश में एक समग्र नई खेल नीति बनेगी, जिसमें महिलाओं एवं अन्य रूप से सशक्तजनों को भी प्रोत्साहित करेंगे। यह भी कहा गया है कि नई उद्योग नीति बनेगी जो प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को अनुकूल बनाने तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। 

 

Tags: Digvijay Singh , Kamal Nath , Jyotiraditya Scindia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD