Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम दौरान शहर में निकाली गई शोभायात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली , 09 Nov 2018

Last updated on: Nov 09, 2018, 00:00 IST

विश्वकर्मा दिवस पर शहर में एक कार्यक्रम विश्वकर्मा मंदिर में करवाया गया । इस उपरांत भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। यह शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर से ढोल नगाडों के साथ शुरू हुई । इस यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने भाग ले कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए व्यापार में वृद्धि एवं शांति की कामना की। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं का भी उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में बडे ही सुंदरता से पांच प्यारो को सजाया गया था। इस शोभा यात्रा में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया, जबकि भगवान के जयघोष भी भक्तों की आस्था का परिचय दे रहे थे। भगवान विश्वकर्मा दिवस पर सजाई गई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शिअद हल्का इंचार्ज स.रंजीत सिंह गिल,कैप्टन अमरिंदर सिंह की पूर्व ओएसडी मैडम लखविंदर कौर गरचा,पूर्व विधायक उजागर सिंह बडाली ने मुख्य तौर पर शिरकत करते हुए सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। 

आयोजन कमेटी के सदस्यों ने सभी को इस पर्व की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस वर्ष विश्वकर्मा दिवस पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है और इस बार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि वह भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि समाज में सुख-शांति एवं उनका व्यापार सही रहे। इस शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों से जुडे सदस्य भी शामिल हुए। वहीं, इस पर्व के चलते औजारों से संबंधित कामकाज करने वाले तमाम कामगारों ने अपना काम बंद रखकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। छोटे से छोटे मैकेनिक से लेकर बडे कामगारों तक सभी ने इस दिवस पर कोई काम न कर अपने औजारों की विशेष पूजा-अर्चना की। इस शोभा यात्रा में पूर्व नगर कौंसिल प्रधान जसविंदर सिंह गोल्डी,निर्मल सिंह कलसी,राकेश कालिया पंजाब सचिव, पार्षद कुलजीत सिंह बेदी,पार्षद बहदार सिंह ओके,नगर कौंसिल उप प्रधान राणा गुरचरण सिंह,काका सिंह पूर्व पार्षद,गुरमख सिंह,लकी कलसी,सतनाम सिंह,विक्की चनालो,सीमा  धीमान,तरांदेर तारा आदि ने भी हाजरी भरी।

 

Tags: Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD