Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

नोटबंदी की बरसी पर कांग्रेस ने मोदी पर किया करारा प्रहार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Nov 2018

Last updated on: Nov 08, 2018, 00:00 IST

नोटबंदी की बरसी पर गुरुवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। मोदी के अर्थशास्त्र के ज्ञान की खिल्ली उड़ाते हुए कांग्रेस ने नोटबंदी के उनके फैसले को लापरवाही का फैसला करार दिया और कहा कि इससे अर्थव्यवस्था चरमरा गई और अनेक लोगों की जानें गईं। मोदी द्वारा 2016 में चलन में रहे 1,000 और 500 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले की दूसरी बरसी पर कांग्रेस ने 'नोटबंदी से विनाश' नाम से एक अभियान शुरू किया, जिसमें इस कदम से हुई तबाही और इसकी नाकामयाबी को प्रमुखता से उजागर किया गया है। पार्टी शुक्रवार को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन भी करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने नोटबंदी की आलोचना की। नोटबंदी को एक 'अशुभ' और 'बिना सोचे समझे' उठाया गया कदम करार देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इस फैसले के जख्म व निशान वक्त के साथ ज्यादा स्पष्ट दिखने लगे हैं और इसके गंभीर प्रभाव अभी भी सामने आ रहे हैं। नोटबंदी के फैसले के दो साल पूरे होने पर उन्होंने सरकार से आगे किसी प्रकार के ऐसे अपरंपरागत, अल्पकालिक आर्थिक उपायों को स्वीकृति नहीं देने को भी कहा, जो अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों में और अधिक अनिश्चितता का कारण बन सके।

सिंह ने कहा कि आठ नवंबर यह याद करने का दिन है कि 'कैसे एक आर्थिक विपदा ने लंबे समय के लिए राष्ट्र को प्रभावित किया।' उन्होंने सरकार से आर्थिक नीतियों में निश्चितता व पारदर्शिता बहाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार द्वारा 2016 में बिना सोच-समझकर उठाए गए कदम, नोटबंदी के आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस कदम से भारतीय अर्थव्यवस्था और समाज में जो विध्वंस हुआ, उसके सबूत आज सभी के सामने हैं।" उन्होंने एक बयान में कहा, "अक्सर कहा जाता है कि समय सबकुछ ठीक कर देता है। लेकिन दुर्भाग्यवश नोटबंदी के मामले में इसके जख्म और निशान वक्त से साथ और हरे होते जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर में भारी गिरावट के बाद इसका असर अब तक सामने आ रहा है। सिंह ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, मझोले और छोटे कारोबार अभी भी नोटबंदी की मार से उबर नहीं पाए हैं।" उन्होंने कहा, "नोटबंदी ने हर व्यक्ति पर प्रभाव डाला। इसमें हर उम्र, लिंग, धर्म, समुदाय और क्षेत्र के लोग शामिल थे।"

मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने नोटबंदी के लिए मोदी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह धनशोधन की योजना था जिससे भारतीय जनता पार्टी और उसके हितैषी उद्योगपतियों को फायदा हुआ। शर्मा ने कहा, "यह मनमाने ढंग व लापहरवाही से लिया गया फैसला था जिससे आर्थिक तबाही और विपदा आई। अनेक नागरिकों को जानें गंवानी पड़ीं, लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं और छोटे व्यापारी व व्यवसायी तबाह हो गए।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने कभी मीडिया या संसद में जवाब नहीं दिया। वह अर्थशास्त्र में साक्षर से भी कम हैं और वह इतिहास में भी अल्पज्ञानी हैं। अर्थशास्त्र की बात करें तो उनको लगता है कि वह (जॉन मेनार्ड) कींस से भी अधिक बुद्धिमान हैं। दुनिया में किसी प्रधानमंत्री ने वैसा नहीं किया जैसा उन्होंने किया है।" शर्मा ने कहा कि मोदी कहते हैं कि काले धन को लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था की छवि दुनिया में खराब हुई। कांग्रेस नेता ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का भी मखौल उड़ाया, जिन्होंने नोटबंदी को उचित ठहराते हुए कहा था कि अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है।

 

Tags: Manmohan Singh , Anand Sharma , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD