राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास ने डीआईजी (डीकेआर) रफीक उल हसन, उपायुक्त किश्तवाढ अंग्रेज सिंह राणा, एसएसपी किश्तवाढ रजिन्द्र कुमार गुप्ता के साथ स्वर्गीय नेता अनिल परिहार तथा उनके भाई अजीत परिहार के निवासों का दौरा किया।भाईयों की दर्दनाक मौत पर शोक संत्पत परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए व्यास ने कहा कि जांच चल रही है तथा अपराधियों को जल्द ही पकडा जायेगा। इसके उपरांत सनातमधर्म सभा तथा मजीलस शोरा कमेटी किश्तवाढ के प्रतिनिधियों ने भी सलाहकार से भंेटकर उनसे इस मामले की तेजी से जांच करने का आग्रह किया।मिडिया के साथ बातचीत करते हुए सलाहकार ने कहा कि राज्यपाल के निर्देशों के अनुसार उन्होंने शोक संतप्त परिवारों का दौरा किया है तथा उनके परिजनों को रोजगार एवं पर्याप्त राहत मुआवजा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इस मामले मंे जांच को यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभा एवं शोरा मजलिस कमेटी के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों और रखी गई मांगों को प्राथमिकता से लिया जाएगा और उनकी वास्तविक मुददों का समाधान किया जाएगा।