Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

भारत के संदेश को विश्‍व तक पहुंचाने का अभियान जारी रखें : उपराष्‍ट्रपति का मलावी में भारतीय समुदाय का आह्वान

भारत में परिवर्तन हो रहा है, इस अवसर का लाभ उठाएं ; भारतीय समुदाय के स्‍वागत समारोह में संबोधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलावी (तान्ज़ानिया) , 05 Nov 2018

Last updated on: Nov 05, 2018, 00:00 IST

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भारत के संदेश को पूरे विश्‍व में पहुंचाने के अभियान को जारी रखने का आह्वान किया है। कल 4 नवंबर, 2018 कसे मलावी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्‍होंने उनसे कहा कि वे भारतीय मूल्‍यों और जीवन पद्धति का प्रतिनिधित्‍व करने वाले भारतीय सांस्‍कृतिक दूत बनें। साझेदारी और सेवाभाव को भारतीय दर्शन की आत्‍मा बताते हुए उपराष्‍ट्रपति ने भारतीय समुदाय से कहा कि वे समझदारी और हमदर्दी के सेतुओं का निर्माण करना जारी रखें, क्‍योंकि कई दशकों से आप इस काम में लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि आप अपनी समृद्धि को मलावी  के भाइयों और बहनों के साथ बांटिए और उन्‍हें प्रगति में साझेदार बनाइये। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय सांस्‍कृतिक विरासत ने संपूर्ण समुदाय के पूरे धार्मिक उत्‍साह और उनकी भागीदारी के बल पर  विभिन्‍न भारतीय त्‍यौहारों को खुशी के अवसर के रूप में कायम रखा है। 

उन्‍होंने कहा कि मलावी की आर्थिक गतिविधियों में आपकी मजबूत और व्‍यापक भागीदारी उल्‍लेखनीय है। उपराष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की सरकार द्वारा जारी विकास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। व्‍यापारिक वातावरण को बेहतरी की दिशा में परिवर्तन की संज्ञा देते हुए उन्‍होंने भारतीय समुदाय से कहा कि सुधार कार्यक्रमों पर नजर रखें और इस अवसर का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री कृष्‍ण पाल गुर्जर, मलावी में भारतीय उच्‍चायुक्‍त श्री सुरेश कुमार मेनन और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। उपराष्‍ट्रपति आज मलावी के राष्‍ट्रपति प्रो.आर्थर पीटर मुतारिका और मलावी सरकार के अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों से मिलेंगे।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD