राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई आज राज्य प्रशासनिक परिशद बैठक ने आने वाले पंचायत चुनावों में चुने जाने वाले सरपंचों तथा पंचों के लिए मानदेय को मंजूरी दी। राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास, के विजय कुमार तथा खुर्शीद अहमद गनई और मुख्य सचिव बी. वी. आर. सुब्रहमण्यम बैठक में उपस्थित थे। राज्य में नई पंचायतीराज व्यवस्था के तहत उनके द्वारा निर्वहन की जाने वाली भारी जिम्मेदारियों के लिए सरपंचों और पंचों की क्षतिपूर्ति करने के लिए एसएसी ने उन्हें प्रोत्साहन के रूप में मानदेय का भुगतान करने का निर्णय लिया है। एसएसी ने यह निर्णय लिया है कि सरपंचों को 2500 रु तथा पंचों को 1000 रु का मासिक मानदेय दिया जायेगा। एसएसी ने आशा जताई कि यह प्रावधान निर्वाचित पंचायत सदस्यों के बीच उत्साह को बढावा देगा। यह चुनाव 17 नवम्बर 2018 से 9 चरणों में आयोजित किये जा रहे है।