Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल ने 100 प्रतिषत विद्युतिकरण प्राप्ति के लिए सौभाग्य रथ को हरि झंडी दिखाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 31 Oct 2018

Last updated on: Oct 31, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज राजभवन से सौभाग्य रथ को हरि झंडी दिखाई जिसमें जम्मू और कश्मीर संभागों के प्रत्येक जिले के 20 वाहन शामिल थे। राज्यपाल के सलाहकार बी. बी व्यास, के विजय कुमार तथा खुर्शीद अहमद गनई के अलावा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रहमण्यम, मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा, विकासायुक्त ऊर्जा अजय गुप्ता, उपायुक्त जम्मू राकेश कुमार, मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, पीडीडी के एक्सीयन तथा सम्बंधित जिला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना‘ -सौभाग्य के तहत सौभाग्य रथ 30 नवम्बर 2018 तक प्रत्येक जिले में चलेगा ताकि कोई भी घर बिना बिजली के न रहे। यह बताया गया है कि छूटे हुए घर, यदि कोई है, तो वे इस योजना के तहत तत्काल बिजली कनेक्षन उपलब्ध करवाने के लिए सौभाग्य रथ प्रभारी को रिपोर्ट करेंगे। विकासायुक्त ऊर्जा अजय गुप्ता ने कहा कि सौभाग्य योजना एक साल पहले प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई थी जिसका मुख्य उदे्दश्य देशभर में सभी घरों का 100 प्रतिशत विद्युतिकरण करना है। 

उन्होंने बताया कि अन्य विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों की सहायता से ऊर्जा विकास विभाग द्वारा किये गये सर्वेक्षण में चिन्हित किये गये 357405 गैर विद्युतिकृत परिवारों में चल रही ‘दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना‘ और अन्य सम्बंधित योजनाओं के तहत कुल 226367 घरों को पहले से ही प्रस्तावित किया गया जबकि षेश 131038 घरों को ऊर्जा मंत्रालय को पेश की गई 1033.33 करोड रु की लागत वाली डीपीआर के साथ सौभाग्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना 2011 के अनुसार सूचीबद्ध/पहचान किये गये गरीब परिवारों के लिए निशुल्क बिजली कनेक्षन दिये गये हैं।

 

Tags: Satya Pal Malik , B B Vyas , K Vijay Kumar , Khurshid Ahmed Ganai , Chief Secretary Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD