Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पूरे उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर : राज बब्बर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 03 Nov 2018

Last updated on: Nov 03, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को कहा कि राजधानी लखनऊ वारदातों की राजधानी बन गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में जनता बढ़ रहे अपराधों से त्राहिमाम कर रही है। आम जनता डर से सहम गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आत्ममुग्ध मुख्यमंत्री अल्टीमेटम देकर भूल जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अल्टीमेटम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुर्सी बचाने के लिए दिन-रात भाजपा के चुनावी सरोकारों में जुटे हुए मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा है। राज बब्बर ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को अल्टीमेटम देते हैं वहीं लखनऊ में हुई लूट और हत्या के अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। राजधानी में दिनदहाड़े अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं, अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि जहां चाहते हैं वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती रहती है। 

राजधानी ही नहीं प्रदेश के दूसरे जिलों में भी अपराध चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ न सिर्फ प्रदेश की राजधानी है, बल्कि देश के गृहमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है। ऐसे में अतिसंवेदनशील क्षेत्र लखनऊ में सरकार की नाक के नीचे जिस प्रकार हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस, सरकार के सामने बगावत पर उतर आई है, उससे साबित होता है कि पुलिस प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है और सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। राज बब्बर ने कहा कि 'सुशासन और भयमुक्त समाज' का नारा देकर सत्ता में आुे भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लगभग डेढ़ वर्ष के शासन में उत्तर प्रदेश की जनता 'कुशासन और भययुक्त समाज' में जीने के लिए मजबूर है। 

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD