Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

लोकतंत्र खतरे में है : फारूक अब्दुल्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2018

Last updated on: Nov 01, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाते हुए फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि 'लोकतंत्र खतरे में है।' फारूक अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद पवार व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के दौरान की। उन्होंने मीडिया से कहा, "लोकतंत्र खतरे में है। लोग खतरे में हैं।" उन्होंने घोषणा की कि वह, नायडू व पवार के साथ मिलकर विपक्षी पार्टियों की एक बैठक बुलाएंगे। उन्होंने पवार के आवास पर कहा, "देश बड़े संकट से गुजर रहा है।" नायडू ने कहा कि देश बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहा है और स्थिति 'दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है।' उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "हम दिल्ली में एक बैठक करेंगे और फिर भविष्य की कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करेंगे।" तेलुगू देशम पार्टी नेता ने कहा कि हम सत्ता की लालच में एक साथ नहीं आ रहे हैं। नायडू ने कहा कि पवार ने कहा कि संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। अगर हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने का कार्य करेंगे तो हम संस्थानों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा, "हम विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाएंगे और विशिष्ट कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।" अपने बीते सप्ताह दिल्ली दौरे के दौरान नायडू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा नेता मायावती, लोकतांत्रिक जनता दल नेता शरद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और माकपा नेताओं डी राजा व एस.सुधारक रेड्डी से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों को 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Tags: Sharad Pawar , Dr Farooq Abdullah , N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD