Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

राम सिंह को एचपीएमसी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Nov 2018

Last updated on: Nov 01, 2018, 00:00 IST

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का राम सिंह को एचपीएमसी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को आपसी समन्वय व कठिन परिश्रम के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि आगामी लोक सभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के तीव्र विकास के लिए केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्राप्त करने के प्रयास किए गए हैं तथा 10 महीनों के छोटे से कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार ने भारत सरकार से 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करवाने में सफलता हासिल की है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के प्रति हमेशा उदार रहे हैं तथा जब भी हमने उनसे कोई मदद मांगी है, उन्होंने हमेशा हमें उम्मीद से अधिक ही दिया है। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश को आने वाले कई वर्षों तक नरेन्द्र मोदी की आवश्यकता है, इसलिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा को केन्द्र में वापिस लाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए।राम सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई की कि वे बागवानों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।राम सिंह ने भी मुख्यमंत्री का उन्हें एचपीएमसी के उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD