Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

क्या सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध नहीं लगाया था? : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2018

Last updated on: Oct 31, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्हें याद दिलाते हुए पूछा कि क्या पटेल ने देश के गृहमंत्री रहते हुए सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस) पर प्रतिबंध नहीं लगाया था? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "क्या सरदार पटेल ने आपकी (भाजपा के) मूल संस्था राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस) को राष्ट्रविरोधी गतिविधि में संलिप्त होने के लिए प्रतिबंधित नहीं किया था। कम से कम आज आपको दुख के साथ इसका स्मरण करना चाहिए।"उन्होंने कहा, "मोदीजी, क्या सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार नहीं ठहराया था? क्या आपकी विचारधारा के अगुवा श्यामा प्रसाद मुखर्जी यह नहीं चाहते थे कि सरदार पटेल और पंडित जवाहर लाल नेहरू को सार्वजनिक रूप से मृत्युदंड दिया जाए?"

प्रवक्ता ने पटेल द्वारा मुखर्जी व गोलवलकर को लिखे आधिकारिक पत्र को साझा करते हुए कहा, "क्या पटेल ने 11 सितंबर, 1948 को लिखे पत्र में तत्कालीन आरएसएस प्रमुख एम.एस. गोलवलकर से यह नहीं पूछा था कि गांधीजी की हत्या के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां क्यों बांटी?" पटेल और नेहरू के बीच फूट के बारे में चर्चा को स्पष्ट करते हुए सुरजेवाला ने पटेल द्वारा पांच फरवरी, 1948 को नेहरू को लिखे पत्र का संदर्भ दिया, जिसमें पटेल ने कहा था, "हम एक समान लक्ष्य को लेकर पूरी जिंदगी सहयोगी रहे हैं। देश के प्रति हमारा असीम प्यार हमें एकसाथ करता है और इसलिए हम साथ में कांग्रेस और देश के लिए काम करते हैं।" प्रधानमंत्री ने बुधवार को देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल के सम्मान में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD